1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कांग्रेस ने प्रधानमंत्री, गृहमंत्री से पूछा- एक के बदले दस सिर कब लाएंगे

कांग्रेस ने प्रधानमंत्री, गृहमंत्री से पूछा- एक के बदले दस सिर कब लाएंगे

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 12, 2020 09:42 pm IST,  Updated : Jan 12, 2020 09:42 pm IST

पाकिस्तान के बीएटी द्वारा एक भारतीय पोर्टर का सिर काटे जाने के बाद कांग्रेस ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी सरकार पर प्रहार किया और पूछा कि एक सिर के बदले वे दस सिर कब लाएंगे जैसा कि प्रधानमंत्री ने पहले वादा किया था।

Randeep Singh Surjewala- India TV Hindi
Randeep Singh Surjewala

नयी दिल्ली: पाकिस्तान के बीएटी द्वारा एक भारतीय पोर्टर का सिर काटे जाने के बाद कांग्रेस ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी सरकार पर प्रहार किया और पूछा कि एक सिर के बदले वे दस सिर कब लाएंगे जैसा कि प्रधानमंत्री ने पहले वादा किया था। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट किया, ‘‘पाकिस्तान की बर्बरता पर मोदी सरकार क्यों चुप है? पाकिस्तान के बलों ने एक भारतीय पोर्टर का सिर काट लिया और दो सैनिकों को शहीद कर दिया। और प्रधानमंत्री और गृह मंत्री चुप हैं। मीडिया चुप है।’’ 

Related Stories

उन्होंने पूछा, ‘‘क्या पाकिस्तान के हाथों भारतीयों की शहादत की खबरें सरकार की प्रकृति के मुताबिक है। पाकिस्तान की कायराना हरकत का जवाब कब दिया जाएगा? हमें कब एक सिर के बदले दस सिर मिलेगा।’’ अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान की बॉर्डर एक्शन टीम पर संदेह है कि उसने एक पोर्टर का सिर काट लिया जो पुंछ जिले में शुकवार को नियंत्रण रेखा के पास मारे गए दो नागरिकों में शामिल है। वे सिर काटकर साथ लेते गए। उन्होंने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है कि बीएटी ने किसी नागरिक का सिर काट लिया। हालांकि, पहले सुरक्षाकर्मियों के साथ ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत