1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कानूनी सहायता मुहैया कराने वाले बयान पर औवेसी के खिलाफ मामला दर्ज

कानूनी सहायता मुहैया कराने वाले बयान पर औवेसी के खिलाफ मामला दर्ज

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 16, 2016 06:17 am IST,  Updated : Jul 16, 2016 06:17 am IST

हैदराबाद: एआईएमआईएम प्रमुख और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन औवेसी के खिलाफ उनके बयान को लेकर आज देशद्रोह का मामला दर्ज किया गया। उन्होंने कहा था कि वह एनआईए द्वारा गिफ्तार किए गए कथित तौर पर

owaisi- India TV Hindi
owaisi

हैदराबाद: एआईएमआईएम प्रमुख और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन औवेसी के खिलाफ उनके बयान को लेकर आज देशद्रोह का मामला दर्ज किया गया। उन्होंने कहा था कि वह एनआईए द्वारा गिफ्तार किए गए कथित तौर पर आईएस के आतंकी मॉड्यूल में शामिल शहर के पांच व्यक्तियों को कानूनी सहायता मुहैया कराएंगे।

एलबी नगर जोन के पुलिस उपायुक्त तफ्सीर इकबाल ने पीटीआई भाषा को बताया कि यह अदालत का भेजा गया मामला है जो निजी शिकायत पर आधारित है। अदालत ने आदेश दिया था कि सरूर नगर थाना मामला दर्ज करे और उसके मुताबिक, धारा 124ए (देशद्रोह) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया।

पेशे से वकील के के सागर ने कल 11वें मेट्रोपोलिटियन मजिस्ट्रेट की अदालत में एक निजी शिकायत दायर कर निर्देश देने की मांग की थी कि पुलिस भारतीय दंड संहिता की धारा 124ए के तहत मामला दर्ज करे। इकबाल ने कहा, हम प्रक्रिया का अनुसरण करेंगे और जांच करेंगे तथा अदालत में रिपोर्ट जमा करेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत