1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मुंबई: अवैध निर्माण मामले में कॉमेडियन कपिल शर्मा के खिलाफ केस दर्ज

मुंबई: अवैध निर्माण मामले में कॉमेडियन कपिल शर्मा के खिलाफ केस दर्ज

 Written By: India TV News Desk
 Published : Sep 12, 2016 10:27 pm IST,  Updated : Sep 12, 2016 10:29 pm IST

मुंबई: कॉमेडियन कपिल शर्मा की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। अवैध निर्माण मामले में कपिल के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। ओशिवारा पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज किया है। इससे पहले आज फॉरेस्ट डिपार्टमेंट

kapil sharma- India TV Hindi
kapil sharma

मुंबई: कॉमेडियन कपिल शर्मा की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। अवैध निर्माण मामले में कपिल के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। ओशिवारा पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज किया है।

इससे पहले आज फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के अफसरों ने कपिल के वर्सोवा इलाके में बन रहे ऑफिस का मुआयना किया था। अफसरों का कहना है कि  बंगला बनवाने के लिए अवैध तरीके से मैंग्रोव्स को काटा गया और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाया गया। फॉरेस्ट विभाग के अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट रेवेन्यू डिपार्टमेंट को सौंपी जिसके बाद कपिल पर एक्शन लिया गया।

बीजेपी का प्रदर्शन, 'भ्रष्ट अफसर का नाम बताएं'

मुंबई में आज बीजेपी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। राम कदम की अगुवाई में कार्यकर्ता कपिल शर्मा के घर जा रहे थे तभी रास्ते में पुलिस ने रोक दिया। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मांग की कि कपिल शर्मा  बीएमसी के उस भ्रष्ट अफसर का नाम बताएं जिसने उनसे रिश्वत की मांग की थी।

बता दें कि शुक्रवार सुबह कपिल शर्मा ने ट्विटर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टैग करते हुए बीएमसी अधिकारी पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था, ‘मैं पिछले पांच साल से 15 करोड़ रुपये इनकम टैक्स दे रहा हूं। अब क्या अपना ऑफिस बनाने के लिए बीएमसी अधिकारी को पांच लाख रुपये की घूस देनी पड़ेगी।’ उन्होंने अगले ट्वीट में लिखा, ‘क्या यही हैं आपके अच्छे दिन?’ कपिल को ट्वीट किए सौ घंटे से ज्यादा का वक्त हो चुका है लेकिन अब तक वो मीडिया के सामने नहीं आए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत