1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पश्चिम त्रिपुरा में आईपीएफटी विधायक के खिलाफ दुष्कर्म, धोखाधड़ी का मामला दर्ज

पश्चिम त्रिपुरा में आईपीएफटी विधायक के खिलाफ दुष्कर्म, धोखाधड़ी का मामला दर्ज

 Reported By: Bhasha
 Published : May 20, 2019 05:49 pm IST,  Updated : May 20, 2019 05:49 pm IST

पश्चिम त्रिपुरा जिले में इंडीजीनियस पीपल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) के एक विधायक के खिलाफ महिला से शादी का वादा करके उसे धोखा देने और उससे दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया गया है।

case registered against ipft mla- India TV Hindi
आईपीएफटी विधायक के खिलाफ दुष्कर्म, धोखाधड़ी का मामला दर्ज Image Source : SOCIAL MEDIA

अगरतला। पश्चिम त्रिपुरा जिले में इंडीजीनियस पीपल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) के एक विधायक के खिलाफ महिला से शादी का वादा करके उसे धोखा देने और उससे दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया गया है। हालांकि विधायक धनन्जय त्रिपुरा ने कहा कि उन्हें मामले में फंसाया गया है और विपक्षी दल उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि वह रिमावैली विधानसभा क्षेत्र से विधायक धनन्जय से सामाजिक रूप से जुड़ी थी।

पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि शिकायतकर्ता ने कहा कि वह विधायक के साथ रिश्ते में थी। उसने यह भी कहा कि आरोपी के उसके साथ अंतरंग संबंध थे, लेकिन बाद में विधायक ने विवाह करने से इनकार कर दिया। विधायक के खिलाफ महिला से दुष्कर्म करने और उसे धोखा देने का मामला दर्ज किया गया है। हमने अगरतला में महिला पुलिस थाने को शिकायत बढ़ा दी है।

पुलिस महानिरीक्षक (कानून एवं व्यवस्था) पुनीत रस्तोगी ने कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस को विधायक धनन्जय त्रिपुरा के खिलाफ शिकायत मिली थी, पुलिस मामले की जांच कर रही है। शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। विधायक ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि वह आवश्यकता पड़ने पर उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे। 

इंडीजीनियस पीपल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) के प्रवक्ता मंगल देबबर्मा ने कहा कि मैंने हमारे एक विधायक के खिलाफ दर्ज शिकायत के बारे में सुना है, लेकिन इस पर टिप्पणी करने के लिए मेरे पास इसकी विस्तृत जानकारी नहीं है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत