1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. CBSE 10वीं के नतीजे घोषित, यहां करें चेक

CBSE 10वीं के नतीजे घोषित, यहां करें चेक

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 28, 2016 01:30 pm IST,  Updated : May 28, 2016 01:30 pm IST

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने दसवीं कक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार नतीजे सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट www.cbse.nic.in, www.cbseresults.nic.in पर जाकर देख सकते हैं।

cbse- India TV Hindi
cbse

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने दसवीं कक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार नतीजे सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट www.cbse.nic.in, www.cbseresults.nic.in पर जाकर देख सकते हैं।

साथ ही छात्र IVRS यानी कि INTERACTIVE VOICE RESPONSE SYSTEM के जरिए भी अपने परिणाम जान सकते हैं। फोन पर अपना रिजल्ट जानने के लिए दिल्ली के छात्र 24300699, 28127030 पर कॉल कर सकते हैं। जबकि देश के दूसरे हिस्से के छात्र 011-24300699, 011-28127030 नंबर पर कॉल कर सीबीएसई का 10वीं का रिजल्ट जान सकते हैं।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि स्कूल स्वत: अपने पूरे नतीजे बोर्ड से पंजीकृत ईमेल आईडी पर हासिल कर लेंगे। इसमें कहा गया कि पूर्व के वर्षों के अनुरूप बोर्ड आईवीआरएस के जरिए भी अपने नतीजे जारी करेगा।

इससे पहले सीबीएसई के नतीजे आज यानी 27 मई को आने की संभावना जताई जा रही थी। सीबीएसई प्रवक्ता रमा शर्मा ने एनडीटीवी के पत्रकार रवीश रंजन शुक्ला को बताया कि रिजल्ट 27 मई को नहीं आएगा। उन्होंने कहा था कि नई तारीख के ऐलान के लिए चर्चा चल रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत