1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बौखलाए पाकिस्तान ने सीमा पर फिर दिखाई अपनी औकात, संघर्ष विराम का किया उल्लंघन

बौखलाए पाकिस्तान ने सीमा पर फिर दिखाई अपनी औकात, संघर्ष विराम का किया उल्लंघन

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 27, 2019 11:52 pm IST,  Updated : Aug 27, 2019 11:52 pm IST

पाकिस्तानी सैनिकों ने मंगलवार को संघर्ष विराम का उल्लंघन कर जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा से लगे क्षेत्रों में अग्रिम चौकियों को निशाना बनाया।

Representative Image- India TV Hindi
Representative Image

जम्मू: पाकिस्तानी सैनिकों ने मंगलवार को संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा से लगे क्षेत्रों में अग्रिम चौकियों को निशाना बनाते हुए मोर्टार के गोले दागे और छोटे हथियारों से गोलीबारी की। यह जानकारी एक रक्षा प्रवक्ता ने दी।

प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तान द्वारा सीमापार से गोलीबारी शाम करीब 6.30 बजे शुरू हुई और रात 8 बजे समाप्त हुई। प्रवक्ता ने बताया कि भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाबी कार्रवाई की। बता दें कि जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटने के बाद से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है।

पाकिस्तान अपनी बौखलाबट को कभी उटपटांग बयान देकर तो कभी परमाणु युद्ध की खोखली धमकी देकर दिखा रहा है। सीमा पर अचानक संघर्ष विराम का उल्लंघन भी पाकिस्तान की उसी बौखलाहट का हिस्सा है। हालांकि, सीमा पर तो पाकिस्तान पहले से ही ऐसी कायराना हरकत करता रहा है।

(इनपुट- भाषा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत