Friday, March 13, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. केन्द्र ने कर्नाटक, बिहार को बाढ़ राहत के लिए 1813.75 करोड़ रुपए देने की घोषणा की

केन्द्र ने कर्नाटक, बिहार को बाढ़ राहत के लिए 1813.75 करोड़ रुपए देने की घोषणा की

Edited by: IndiaTV Hindi Desk Published : Oct 04, 2019 11:06 pm IST, Updated : Oct 04, 2019 11:06 pm IST

केन्द्र सरकार ने कर्नाटक और बिहार में बारिश और बाढ़ से हुए नुकसान के मद्देनजर राहत कार्यों के वास्ते इन दो राज्यों के लिए 1813.75 करोड़ रुपये की अतिरिक्त वित्तीय सहायता को शुक्रवार को मंजूरी दी।

Centre announces Rs 1813.75 crore flood relief for...- India TV Hindi
Centre announces Rs 1813.75 crore flood relief for Karnataka, Bihar

नयी दिल्ली: केन्द्र सरकार ने कर्नाटक और बिहार में बारिश और बाढ़ से हुए नुकसान के मद्देनजर राहत कार्यों के वास्ते इन दो राज्यों के लिए 1813.75 करोड़ रुपये की अतिरिक्त वित्तीय सहायता को शुक्रवार को मंजूरी दी। गृह मंत्री अमित शाह ने सभी बाढ़ प्रभावित राज्यों में चल रहे बचाव एवं राहत कार्यों की समीक्षा के बाद अतिरिक्त वित्तीय सहायता को मंजूरी दी। 

Related Stories

गृह मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘बाढ़ की स्थिति की गंभीरता और बिहार तथा कर्नाटक के राज्य आपदा राहत कोष खातों में निधि की स्थितियों के मद्देनजर गृह मंत्रालय ने राष्ट्रीय आपदा राहत से बिहार के लिए 400 करोड़ रुपये और कर्नाटक के वास्ते 1,200 करोड़ रुपये की अग्रिम राशि जारी करने को मंजूरी दी।’’ कर्नाटक और बिहार ने केन्द्र को एसडीआरएफ खाते में धन की कमी से अवगत कराया था जिसके कारण प्रभावित लोगों को राहत मदद उपलब्ध कराने में विलंब हुआ। 

इन दोनों राज्यों ने एनडीआरएफ से अग्रिम अतिरिक्त वित्तीय सहायता राशि जारी करने का अनुरोध किया था। बिहार ने वर्ष 2019-20 के लिए एसडीआरएफ के वास्ते केन्द्र के हिस्से की दूसरी किस्त की अग्रिम राशि जारी करने का भी अनुरोध किया था। शाह ने वर्ष 2019-20 के लिए बिहार को एसडीआरएफ की खातिर 213.75 करोड़ रुपये के केन्द्र के हिस्से की दूसरी किस्त की अग्रिम राशि जारी करने को मंजूरी दी।

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement