1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. केंद्र सरकार मुफ्त में उपलब्‍ध करवा रही है N95 मास्‍क और PPE किट, राज्‍यों को मिल रही है जंग में मदद

केंद्र सरकार मुफ्त में उपलब्‍ध करवा रही है N95 मास्‍क और PPE किट, राज्‍यों को मिल रही है जंग में मदद

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jul 03, 2020 12:30 pm IST,  Updated : Jul 03, 2020 12:33 pm IST

केंद्र सरकार ने बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से अबतक दिल्ली को 7.81 लाख पीपीई किट और 12.76 लाख एन95 मास्क उपलब्ध कराए गए हैं।

Centre distributed over 2.02 crore N95 masks and more than 1.18 crore PPE kits to States and UTs - India TV Hindi
Centre distributed over 2.02 crore N95 masks and more than 1.18 crore PPE kits to States and UTs Image Source : GOOGLE

नई दिल्‍ली। केंद्र सरकार ने शुक्रवार को कहा कि वह कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ जंग में राज्‍यों, केंद्र शासित प्रदेशों और केंद्रीय संस्‍थानों को मुफ्त में एन95 मास्‍क और पीपीई किट उपलब्‍ध करवा रही है। केंद्र सरकार ने बताया कि उसने 1 अप्रैल, 2020 से लेकर अब तक राज्‍यों व केंद्र शासित प्रदेशों को 2.02 करोड़ एन95 मास्‍क और 1.18 करोड़ पीपीई किट मुफ्त में उपलब्‍ध कराई हैं।

भारत सरकार की ओर से बताया गया है कि इस अवधि में 6.12 करोड़ हाइड्रोक्‍लोरोक्‍वीन दवा का भी वितरण किया गया है। इतना ही नहीं सरकार ने 11300 मेक इन इंडिया वेंटिलेटर्स भी राज्‍यों को उपलब्‍ध करवाए हैं।

केंद्र सरकार ने बताया कि केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय की ओर से अबतक दिल्‍ली को 7.81 लाख पीपीई किट और 12.76 लाख एन95 मास्‍क उपलब्‍ध कराए गए हैं। इसी प्रकार महाराष्‍ट्र को 11.78 लाख पीपीई किट और 20.64 लाख एन95 मास्‍क दिए गए हैं। तमिलनाडु को 5.39 लाख पीपीई किट और 9.81 लाख एन95 मास्‍क मुफ्त में उपलब्‍ध कराए गए हैं।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत