1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. चंद्रयान 2 मिशन: तकनीकी कारणों से रोका गया लॉन्चिंग का काउंटडाउन

चंद्रयान 2 मिशन: तकनीकी कारणों से रोका गया लॉन्चिंग का काउंटडाउन

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Updated : Jul 15, 2019 03:36 am IST

भारत की अंतरिक्ष एजेंसी इसरो (ISRO) अपने महत्वाकांक्षी मिशन चंद्रयान-2 को लॉन्च करने जा रही है।

Chandrayaan 2 Launch- India TV Hindi
Chandrayaan 2 Launch Image Source : PTI

भारत ने सोमवार तड़के होने वाले चंद्रयान-2 के प्रक्षेपण को तकनीकी खामी की वजह से टाल दिया है। इसके लिए अब नई तारीख की घोषणा की जाएगी। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने ट्वीट किया, ‘‘प्रक्षेपण यान में टी-56 मिनट पर तकनीकी खामी दिखी। एहतियात के तौर पर चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण आज के लिए टाल दिया गया है। नई तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी।’’ 

चंद्रयान-2 को जीएसएलवी मार्क-।।।-एम-1 रॉकेट के जरिए चांद पर ले जाया जाना था। श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से आज तड़के 2.51 बजे चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण होना था जिस पर पूरे देश की निगाहें लगी थीं। 3,850 किलोग्राम वजनी अंतरिक्ष यान को अपने साथ एक ऑर्बिटर, एक लैंडर और एक रोवर लेकर जाना था। 

 

 

Related Video

Chandrayaan 2 launch live updates

Auto Refresh
Refresh
  • 2:18 AM (IST)

    तकनीकी कारणों से रोका गया चंद्रयान 2 की लॉन्चिंग का काउंटडाउन, ISRO लॉन्चिंग का नया समय बताएगा। लॉन्चिंग से 56 मिनट 24 सेकंड पहले रोका गया काउंटडाउन।

  • 1:40 AM (IST)

    हाइड्रोजन इंधन भरे जाने की प्रक्रिया हुई पूरी। क्रायोजेनिक इंजन में लिक्विड ऑक्सीजन भरा गया। आखिरी दौर में पहुंची लॉन्चिंग।

  • 1:29 AM (IST)

    राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद श्रीहरिकोटा में प्रक्षेपण होते हुए देखेंगे। प्रक्षेपण के करीब 16 मिनट बाद जीएसएलवी-एमके तृतीय चंद्रयान-2 को पृथ्वी की कक्षा में स्थापित करेगा। 

  • 1:19 AM (IST)

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रखेंगे चंद्रयान 2 की लॉन्चिंग पर नजर, 2 बजकर 51 मिनट पर भरेगा उड़ान।

  • 12:59 AM (IST)

    श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के बाहर इकट्ठा हुए लोगा, जहां चंद्रयान 2 को आज 2:51 बजे लॉन्च किया जाना है।

  • 12:47 AM (IST)

    एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा संचालित (सीटीटीसी) ने भूस्थैतिक उपग्रह प्रक्षेपण यान (जीएसएलवी) मार्क ।।। (थ्री) के क्रायोजेनिक इंजन में ईंधन प्रवेश कराने के लिए 22 प्रकार के वाल्व तथा अन्य पुर्जे बनाये हैं। वैज्ञानिकों ने चार टन तक वजन के उपग्रहों को ले जाने की उसकी क्षमता को लेकर उसका नाम ‘‘फैट ब्वॉय’’ रखा है। यह यान सोमवार को अंतरिक्ष में भेजा जाएगा।

  • 12:32 AM (IST)

  • 11:49 PM (IST)

    पहले चंद्र मिशन की सफलता के 11 साल बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) भू-समकालिक प्रक्षेपण यान जीएसएलवी-एमके तृतीय से 978 करोड़ रुपये की लागत से बने ‘चंद्रयान-2’ का प्रक्षेपण करेगा। इसे चांद तक पहुंचने में 54 दिन लगेंगे।

  • 10:23 PM (IST)

  • 10:07 PM (IST)

    चंद्रयान 2 की अगुवाई प्रोजेक्ट डायरेक्टर के रूप में मुथैया वनिता और मिशन डायरेक्टर के रूप में रितु करिदल कर रही हैं। यह इसरो में पहली बार किसी महिला द्वारा निर्देशित परियोजना है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष के सिवन ने बताय कि इस मिशन की 30% टीम महिलाओं की हैं।

  • 10:05 PM (IST)

    अक्षय कुमार ने इस मिशन पर ट्वीट करते हुए कहा कि चंद्रमा पर भारत का दूसरा अंतरिक्ष अभियान चंद्रयान 2 का नेतृत्व ISRO की दो महिला वैज्ञानिकों द्वारा किया गया है, जो भारत के इतिहास में पहली घटना है! मैं उन महिलाओं को शुभकामनाएं देता हूं।

  • 9:55 PM (IST)

    यह किसी खगोलीय पिंड पर उतरने का इसरो का पहला अभियान है और यह 2008 में प्रक्षेपित चंद्रयान-1 की ही अगली कड़ी है।

  • 8:08 PM (IST)

    Chandrayaan2
    Chandrayaan2

    भारत के दूसरे महत्वाकांक्षी चंद्र मिशन चंद्रयान-2 के महत्वूपर्ण कलपुर्जे भुवनेश्वर स्थित ‘सेंट्रल टूल रूम एंड ट्रेनिंग सेंटर’ (सीटीटीसी) ने बनाए हैं।

  • 7:56 PM (IST)

    पहले चंद्र मिशन की सफलता के 11 साल बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) भू-समकालिक प्रक्षेपण यान जीएसएलवी-एमके तृतीय से 978 करोड़ रुपये की लागत से बने ‘चंद्रयान-2’ का प्रक्षेपण करेगा।

  • 7:56 PM (IST)

    तीन चरणों का 3,850 किलोग्राम वजनी यह अंतरिक्ष यान ऑर्बिटर, लैंडर और रोवर के साथ यहां सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (एसडीएससी) से सुबह दो बजकर 51 मिनट पर आकाश की ओर उड़ान भरेगा।

  • 7:55 PM (IST)

    ‘चंद्रयान-2’ चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र में उतरेगा जहां अभी तक कोई देश नहीं पहुंच पाया है।

  • 7:55 PM (IST)

    चंद्रयान-2 बाहुबली नाम के सबसे ताकतवर रॉकेट जीएसएलवी-एमके तृतीय यान से भेजा जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत