1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नक्सल मुठभेड़ मुठभेड़ में 3 महिला नक्सली समेत 7 नक्सली मारे गए

नक्सल मुठभेड़ मुठभेड़ में 3 महिला नक्सली समेत 7 नक्सली मारे गए

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 27, 2019 07:35 pm IST,  Updated : Jul 27, 2019 07:35 pm IST

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर जिले में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में तीन महिला नक्सलियों समेत सात नक्सलियों को मार गिराया है। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि बस्तर जिले के नगरनार थानाक्षेत्र अंतर्गत तिरिया गांव के जंगल में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में सात नक्सलियों को मार गिराया है।

Chhattisgarh: Seven Naxals killed in Bastar encounter- India TV Hindi
Chhattisgarh: Seven Naxals killed in Bastar encounter

रायपुर: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर जिले में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में तीन महिला नक्सलियों समेत सात नक्सलियों को मार गिराया है। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि बस्तर जिले के नगरनार थानाक्षेत्र अंतर्गत तिरिया गांव के जंगल में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में सात नक्सलियों को मार गिराया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नगरनार थानाक्षेत्र में एसटीएफ और डीआरजी का संयुक्त दल पिछले दो दिनों से नक्सल विरोधी अभियान पर है। 

Related Stories

आज जब दल नगरनार और दरभा के मध्य तिरिया गांव के जंगल में था तब नक्सलियों ने पुलिस दल पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस दल ने भी जवाबी कार्रवाई की। अधिकारियों ने बताया कि कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए। 

बाद में जब पुलिस दल ने घटनास्थल की तलाशी ली तब वहां से तीन महिला नक्सलियों समेत सात नक्सलियों के शव, एक इंसास राइफल, 303 बोर की चार राइफल और बड़ी संख्या में भरमार बंदूक तथा देशी हथियार बरामद किये गए। उन्होंने बताया कि पुलिस दल ने घटनास्थल से नक्सली शिविर में मौजूद अन्य सामान भी बरामद किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की पहचान कराई जा रही है। क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत