1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दो बच्चों को जिंदा जलाने का मामला: घर के अंदर से ही लगाई गई थी आग

दो बच्चों को जिंदा जलाने का मामला: घर के अंदर से ही लगाई गई थी आग

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 30, 2015 11:15 am IST,  Updated : Oct 30, 2015 11:16 am IST

नई दिल्ली: हरियाणा के सुनपेड़ गांव में बीते दिनों दलित बच्‍चों को जलाने के मामले में नया मोड़ सामने आया है। एक दलित परिवार के घर में आग लगाकर दो बच्चों की मौत मामले में

सुनपेड़ कांड: घर के...- India TV Hindi
सुनपेड़ कांड: घर के अंदर से ही लगाई गई थी आग

नई दिल्ली: हरियाणा के सुनपेड़ गांव में बीते दिनों दलित बच्‍चों को जलाने के मामले में नया मोड़ सामने आया है। एक दलित परिवार के घर में आग लगाकर दो बच्चों की मौत मामले में हरियाणा के फोरेंसिक विशेषज्ञों को जांच में पता चला है कि आग कमरे में से उठी थी, न कि बाहर से किसी ने लगाई।

इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, हरियाणा की फोरेंसिक साइंस लेबोरेट्री ने अपनी रिपोर्ट में इस बात की ओर इशारा किया है कि आग घर के अंदर से ही लगी थी, बाहर से नहीं लगाई गई थी। फोरेंसिक टीम को कमरे से जले हुए बिस्तर के नीचे से आधी जली केरोसिन की प्लास्टिक बोतल, कमरे की खिड़की पर बनी पटरी पर जली हुई माचिस की तीली मिली है। विशेषज्ञों का कहना है कि बाहर से किसी हमलावर के आने का कोई निशान नहीं मिला है।

इतना ही नहीं दो कमरों को जोड़ने वाला रास्ता इतना बड़ा नहीं है कि लोग आराम से जा सकें। खिड़की जिसके जरिए पेट्रोल कमरे के भीतर फेंका गया वह बंद थी। जो टीम जांच करने गई थी, उसमें फोरेंसिक साइंस लेबोरेट्री (एफएसएल) के डायरेक्टर और करनाल लैब के फिजिक्स एंड केमेस्ट्री डिविजन के असिस्टेंट डायरेक्टर्स शामिल थे। वे अपनी रिपोर्ट इस हफ्ते के आखिर तक सीबीआई को सौंप देंगे।

गौर हो कि मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी गई थी। सीबीआई टीम फॉरेंसिक विशेषज्ञों के साथ गांव पहुंची थी। आरोप लगाया गया था कथित तौर पर उच्च जाति के राजपूत लोगों ने दलित के घर में आग लगा दी थी, जिसमें ढाई साल के वैभव और 11 महीने की दिव्या की मौत हो गई थी।

बच्चों की 28 वर्षीया मां भी जली हुई हालत में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही है। बच्चों के पिता भी कई जगह से झुलसे हुए हैं। दलित परिवार के मुखिया जितेंद्र की पत्नी रेखा ने पुलिस को दिए बयान में कहा था कि कुछ लोग बाहर से आए और उन्होंने पेट्रोल डालकर उनके घर में आग लगा दी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत