1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कोलकाता में अमित शाह की रैली से पहले भिड़े CAA समर्थक और विरोधी

कोलकाता में अमित शाह की रैली से पहले भिड़े CAA समर्थक और विरोधी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 01, 2020 02:34 pm IST,  Updated : Mar 01, 2020 03:40 pm IST

कोलकाता में अमित शाह की रैली में हिस्सा लेने जा रहे सीएए समर्थकों को सीएए विरोधियों ने काले झंडे दिखाए, जिसके बाद दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए।

CAA- India TV Hindi
कोलकाता में अमित शाह की रैली से पहले भिड़े CAA समर्थक और विरोधी Image Source : INDIA TV

कोलकाता. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह थोड़ी देर में CAA के समर्थन में कोलकाता में रैली करने वाले हैं। इस रैली में हिस्सा लेने जा रहे सीएए समर्थकों को सीएए विरोधियों ने काले झंडे दिखाए, जिसके बाद दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के लोगों ने जमकर एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी की, बाद में पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझा कर शांत किया। आपको बता दें कि आज गृह मंत्री अमित शाह कोलकाता दौरे पर हैं।  उन्होंने कोलकाता पहुंचे के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के विशेष परिसर का भी उद्घाटन किया। 

रैली में टीएमसी पर बोला हमला

कोलकाता में रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने टीएमसी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बंगाल में जब हम प्रचार करने आए थे हमें यात्रा नहीं निकालने दी,कार्यकर्ताओं पर लाठियां भांजी, 40 से ज्यादा कार्यकर्ताओं की जान चली गई।मगर ममता दी ये सब करके आप हमें रोक पाई हो क्या! जितना ज़ुर्म करना है कर दो बंगाल की जनता अब आपको जान चुकी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत