1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कैदी की मौत पर गोरखपुर जेल में हंगामा, 6 जेलकर्मी घायल

कैदी की मौत पर गोरखपुर जेल में हंगामा, 6 जेलकर्मी घायल

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 13, 2016 07:52 pm IST,  Updated : Oct 13, 2016 07:58 pm IST

उत्तर प्रदेश की गोरखपुर जिला जेल में एक कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से नाराज बंदियों ने कारागार परिसर में जोरदार हंगामा किया और तीन जेल स्टाफ को बंधक बनाकर लगभग पूरा दिन जेल पर कब्जा किए रखा।

Gorakhpur Jail- India TV Hindi
Gorakhpur Jail

गोरखपुर : उत्तर प्रदेश की गोरखपुर जिला जेल में एक कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से नाराज बंदियों ने कारागार परिसर में जोरदार हंगामा किया और तीन जेल स्टाफ को बंधक बनाकर लगभग पूरा दिन जेल पर कब्जा किए रखा।

देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामलाल वर्मा ने यहां बताया कि सुबह करीब आठ बजे जेल में तलाशी अभियान में लगभग 130 मोबाइल फोन बरामद किये जाने के दौरान कैदी सूरजभान की मौत से नाराज कैदियों ने हंगामा शुरू कर दिया और कई जेलकर्मियों को बंधक बनाकर उनसे मारपीट की। सूरजभान हत्या के मामले में जेल में बंद था।

जेलर आर. के. सिंह के मुताबिक सूरजभान पहले से ही बीमार था और उसकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है, जबकि बंदियों का आरोप है कि जेलर ने उस कैदी को जेल स्टाफ के हाथों इतना पिटवाया कि उसकी मौत हो गयी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वर्मा ने बताया कि अपने साथी की मौत से नाराज कैदियों ने जेलकर्मियों पर पथराव भी किया जिससे कम से कम छह जेलकर्मी घायल हो गये हैं। उग्र कैदियों को काबू में करने के लिये आंसू गैस के गोले छोड़े गये तथा कई राउण्ड हवाई फायरिंग भी की गयी है। जेल की बिजली और पानी की आपूर्ति काट दी गयी है।

जेल के सूत्रों के मुताबिक कैदियों ने तीन जेल स्टाफ को बंधक बना लिया और किसी अनहोनी की आशंका की वजह से पुलिस कोई फौरी कार्रवाई नहीं कर सकी। कैदियों का जेल पर लगभग पूरा कब्जा बरकरार था। जेल के अंदर बड़ी संख्या में पीएसी के जवानों को बुला लिया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत