नई दिल्ली: आईसीएसई (Indian Certificate of Secondary Education-ICSE) के दसवीं और आईएससी के बारहवीं की परीक्षा परिणाम घोषित हो चुके हैं। परिणाम की घोषणा शुक्रवार दोपहर बाद तीन बजे की गई। बता दें कि पूर्व के सालों की तुलना में इस बार दो हफ्ते पहले नतीजे की घोषणा हो रही है।
छात्र अपना रिजल्ट www.cisce.org पर लॉग ऑन कर देख सकते हैं। छात्र अपना रिजल्ट एक एसएमएस भेजकर भी प्राप्त कर सकते हैं। ICSE रिजल्ट के लिए अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाकर ICSE व अपना 7 अंकों वाला आईडी टाइप करें। इसके बाद मैसेज को 09248082883 पर भेज दें।
वैसे ही ISC रिजल्ट के लिए अपने मैसेज बॉक्स में टाइप करें- ISC और 7 अंकों वाला ID. इसके बाद मैसेज को 09248082883 पर भेज दें।
परीक्षा आयोजित करने वाले द कौंसिल फॉर इंडियन स्कूल सार्टिफिकेट एक्जामिनेशन ने पहली बार लाइव इंक कैरेक्टर रिकगनेशन (एलआईसीआर) तकनीक का इस्तेमाल किया है जिससे नतीजे जल्द तैयार करने में मदद मिली।
सीआईएसईसी के मुख्य कार्यकारी और सचिव गैरी एरेथून ने एक बयान में बताया कि कौंसिल शुक्रवार (छह मई) को दिन में तीन बजे परिणाम की घोषणा करेगा। एलआईसीआर तकनीक का इस्तेमाल करने वाले हम दुनिया के पहले परीक्षा बोर्ड हैं।