नई दिल्ली. आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रवार को कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के मद्देनजर अगली सूचना तक पार्टी मुख्यालय को बंद कर दिया है। पार्टी के एक नेता के अनुसार, राउज एवेन्यू स्थित मुख्यालय को अगली सूचना तक जनता के लिए बंद कर दिया है। नेता ने कहा, "इस अवधि के दौरान टीमें अपने घर से कार्य करेंगी।"
Related Stories
इससे पहले दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि सरकार दिल्ली में सभी मॉलों को बंद करेगी, लेकिन इन मॉलों में स्थित किराना, फार्मेसी और सब्जियों की दुकानें खुली रहेंगी। केजरीवाल ने ट्वीट किया, "मौजूदा स्थिति को देखते हुए हम सभी मॉल (किराना, फामेर्सी और सब्जी की दुकानों को छोड़कर) को बंद कर रहे हैं।" सरकार ने क्षेत्र में कोरोनावायरस मामलों की बढ़ती संख्या को देखते हुए दिल्ली में सभी गैर-जरूरी सेवाओं को भी बंद कर दिया है।