1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. लखनऊ के इन 6 अस्पतालों में होगा कोरोना वायरस का उपचार, योगी सरकार ने लिया फैसला

लखनऊ के इन 6 अस्पतालों में होगा कोरोना वायरस का उपचार, योगी सरकार ने लिया फैसला

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 20, 2020 04:06 pm IST,  Updated : Mar 20, 2020 04:35 pm IST

लखनऊ में 6 अस्पतालों को कोरोना वायरस के उपचार के लिए नामित किया गया है। इनमें लोकबंधु अस्पताल, सिविल अस्पताल, बलरामपुर अस्पताल, किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय, राम मनोहर लोहिया अस्पताल और संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान शामिल हैं।

Coronavirus treatment hospitals in lucknow uttar pradesh - India TV Hindi
Representational Image Image Source : FILE

लखनऊ. कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को मद्देनजर यूपी की योगी सरकार ने राजधानी लखनऊ में 6 अस्पतालों को इस बीमारी के उपचार के लिए नामित किया है। इनमें लोकबंधु अस्पताल, सिविल अस्पताल, बलरामपुर अस्पताल, किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय, राम मनोहर लोहिया अस्पताल और संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान शामिल हैं।

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस के चार नये मामले सामने आए। एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम के प्रदेश निगरानी अधिकारी विकासेंदु अग्रवाल ने एक बयान में बताया कि 19 मार्च की स्थिति के अनुसार उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के 19 नमूने सकारात्मक पाए गए है। इनमें से आगरा के आठ, गाजियाबाद के दो, नोएडा और लखनऊ के चार-चार तथा एक लखीमपुर खीरी का है। उन्होंने बताया जो नए मामले सामने आए हैं उनमें लखनऊ के दो और नोएडा एवं लखीमपुर एक-एक का है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत