1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Coronavirus: बिहार में एक और पॉजिटव केस सामने आया, संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 61 हुई

Coronavirus: बिहार में एक और पॉजिटव केस सामने आया, संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 61 हुई

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 11, 2020 05:02 pm IST,  Updated : Apr 11, 2020 05:02 pm IST

बिहार के नवादा जिला में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण का एक नया मामला प्रकाश में आने के प्रदेश में कोविड-19 के मरीजों की संख्या बढ़कर 61 हो गयी है जबकि इससे संक्रमित मुंगेर निवासी एक मरीज की 21 मार्च को मौत हो गयी थी। 

Coronavirus: बिहार में एक और पॉजिटव केस सामने आया, संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 61 हुई - India TV Hindi
Coronavirus: बिहार में एक और पॉजिटव केस सामने आया, संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 61 हुई  Image Source : INDIA TV

पटना: बिहार के नवादा जिला में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण का एक नया मामला प्रकाश में आने के प्रदेश में कोविड-19 के मरीजों की संख्या बढ़कर 61 हो गयी है जबकि इससे संक्रमित मुंगेर निवासी एक मरीज की 21 मार्च को मौत हो गयी थी। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि शनिवार को कोरोना संक्रमण का एक नया मामला प्रकाश में आया है जो पूर्व में इस रोग से ग्रसित एक व्यक्ति के संपर्क में आया था। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण की चपेट में आए इस व्यक्ति के यात्रा विवरणों के बारे में पता लगाया जा रहा है। 

बिहार में कोरोना वायरस के संक्रमण के सबसे अधिक 29 मामले सीवान से, सात मुंगेर से, पटना, गया एवं बेगुसराय से पांच-पांच, गोपालगंज से तीन, नालंदा एवं नवादा से दो—दो तथा सारण, लखीसराय एवं भागलपुर में एक—एक मामला सामने आया है।

गौरतलब है कि कतर से लौटे मुंगेर निवासी एक मरीज जिसकी 21 मार्च को पटना के एम्स में मौत हो गयी थी, उसके संपर्क में बीते दिनों में 64 व्यक्ति आए थे जिनमें से 55 के नमूने जांच के लिए आरएमआरआई में भेजे गये थे। इनमें से 11 में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई थी। बिहार में कोरोना वायरस के संदेह में अब 6,111 नमूनों की जांच की जा चुकी है और कोरोना संक्रमित 18 मरीज ठीक भी हुए हैं।

 

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत