1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पंजाब में Covid-19 के 381 नए केस, संक्रमितों में 30 पुलिसकर्मी, BSF के 16 जवान शामिल

पंजाब में Covid-19 के 381 नए केस, संक्रमितों में 30 पुलिसकर्मी, BSF के 16 जवान शामिल

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 21, 2020 10:10 pm IST,  Updated : Jul 21, 2020 10:10 pm IST

पंजाब में मंगलवार को 30 पुलिसकर्मियों और 16 बीएसएफ कर्मियों सहित 381 और लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया, जिससे राज्य में कोविड-19 के मामले 10,889 तक पहुंच गए, जबकि संक्रमण के कारण दो और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 263 हो गई।

Coronavirus Cases in Madhya Pradesh- India TV Hindi
पंजाब में Covid-19 के 381 नए केस, संक्रमितों में 30 पुलिसकर्मी, BSF के 16 जवान शामिल Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

चंडीगढ़: पंजाब में मंगलवार को 30 पुलिसकर्मियों और 16 बीएसएफ कर्मियों सहित 381 और लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया, जिससे राज्य में कोविड-19 के मामले 10,889 तक पहुंच गए, जबकि संक्रमण के कारण दो और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 263 हो गई। एक मेडिकल बुलेटिन के अनुसार, लुधियाना और पटियाला में कोविड-19 के कारण दो मौतें हुईं। उसमें बताया गया कि संगरूर में सबसे ज्यादा 74 नए मामले सामने आए, इसके बाद पटियाला में 69, लुधियाना में 63, अमृतसर में 56 और जालंधर में 33 मामले सामने आए।

बुलेटिन के अनुसार, मोहाली में कोविड​​-19 के 25 मामले, रूपनगर में 14, गुरदासपुर में 10, फतेहगढ़ साहिब और मोगा में आठ-आठ, तरनतारन, बठिंडा और मनसा में पांच-पांच, होशियारपुर और फिरोजपुर में दो-दो और कपूरथला और बरनाला में एक-एक मामले सामने आए हैं। बुलेटिन के अनुसार, संक्रमितों में संगरूर के 27 पुलिसकर्मी, मोहाली के तीन पुलिसकर्मी और अमृतसर में बीएसएफ के 16 जवान शामिल हैं।

संक्रमण से उबरने के बाद कुल 271 कोरोना वायरस रोगियों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। अब तक, 7,389 लोग संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। मेडिकल बुलेटिन के अनुसार, राज्य में अब कोविड-19 के 3,237 मरीजों का इलाज चल रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।