1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Coronavirus: देश में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 23 लाख के पार, रिकवरी रेट भी 70 पर्सेंट से ज्यादा

Coronavirus: देश में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 23 लाख के पार, रिकवरी रेट भी 70 पर्सेंट से ज्यादा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 12, 2020 09:53 am IST,  Updated : Aug 13, 2020 09:44 am IST

देश में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं, और साथ ही इससे होने वाली मौतों की संख्या में भी लगातार इजाफा होता जा रहा है।

Coronavirus, Coronavirus Cases, Coronavirus Cases India- India TV Hindi
Coronavirus India: Image Source : PTI REPRESENTATIONAL

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं, और साथ ही इससे होने वाली मौतों की संख्या में भी लगातार इजाफा होता जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में यानि मंगलवार सुबह 8 बजे से लेकर बुधवार सुबह 8 बजे के दौरान देशभर में कोरोना वायरस के 60,963 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ देश में अब कोरोना वायरस से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 23, 29, 638 हो गई है।

कोरोना वायरस संक्रमण के चलते होने वाली मौतों की संख्या में भी भारी इजाफा होता जा रहा है। मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान इस जानलेवा वायरस की वजह से पूरे देश में 834 लोगों की मौत हुई है। इस तरह यह घातक वायरस देश में अब तक 46,091 लोगों की जान ले चुका है। बता दें कि देश में कोरोना वायरस की मृत्यु दर 2 प्रतिशत के नीचे आ गई है।

आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में 56,110 लोग कोरोना वायरस के संक्रमण से ठीक हुए हैं। अब तक कुल 16,39,599 लोग इस घातक बीमारी को मात दे चुके हैं। देश में कोविड-19 के कुल ऐक्टिव मामलों की संख्या 6,43,948 है। वहीं, कोरोना वायरस से रिकवरी का रेट बढ़कर अब 70.37 प्रतिशत हो गया है। कोरोना वायरस से संक्रमण के मामलों की पहचान के लिए देश में टेस्टिंग को लगातार बढ़ाया जा रहा है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, अब तक देश में लगभग 2.60 करोड़ से ज्यादा टेस्ट हो चुके हैं। मंगलवार को देशभर में कुल 7,33,449 टेस्ट किए गए हैं।

वैश्विक स्तर पर कोविड-19 के मामलों की बात करें तो दुनियाभर में कुल मामलों का आंकड़ा बढ़कर 2.05 करोड़ के पार पहुंच गया है। दुनिया में इस वायरस के चलते अब तक 7.45 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, दुनिया में 1.34 करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से ठीक भी हो चुके हैं। दुनियाभर में कोरोना वायरस के सबसे अधिक मामले अमेरिका में हैं जहां 53.05 लाख से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं और 1.67 लाख से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। दूसरे नंबर पर ब्राजील है जहां 31.12 लाख से ज्यादा केस सामने आए हैं और 1.03 लाख से ज्यादा की जान गई है। रूस में भी 8.97 लाख से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं और 15 हजार से ज्यादा लोगों की जान गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत