1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Noida में कोरोना विस्फोट! सामने आए 89 नए मरीज, कुल मामले 1200 के पार

Noida में कोरोना विस्फोट! सामने आए 89 नए मरीज, कुल मामले 1200 के पार

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 19, 2020 07:41 pm IST,  Updated : Jun 19, 2020 07:41 pm IST

जिला निगरानी अधिकारी डाक्टर सुनील दोहरे ने बताया कि शुक्रवार को कोविड-19 कि आई टेस्ट रिपोर्ट में 89 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

Coronavirus- India TV Hindi
Representational Image Image Source : PTI

नोएडा. देश की राजधानी दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जनपद में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 89 नए मामले सामने आए हैं, जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 1262 हो गयी है। इसके साथ ही वायरस के कारण जिले में अबतक 18 लोगों की मौत हो चुकी है। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।

जिला निगरानी अधिकारी डाक्टर सुनील दोहरे ने बताया कि शुक्रवार को कोविड-19 कि आई टेस्ट रिपोर्ट में 89 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही अब जनपद में कोविड-19 से संक्रमित कुल मरीजों की संख्या 1,262 हो गई है। उन्होंने बताया कि जनपद में कोविड-19 के संक्रमण की वजह से अबतक 18 लोगों की मौत हो चुकी है।

उन्होंने बताया कि अब तक 660 लोग उपचार के दौरान ठीक हो कर घर जा चुके हैं जबकि 584 मरीजों का यहां विभिन्न अस्पतालों में उपचा चल रहा है। दोहरे ने बताया कि उपचार के लिए भर्ती मरीजों में कोई भी वेंटीलेटर या ऑक्सीजन सपोर्ट पर नहीं है। अधिकारी ने बताया कि जनपद गौतमबुद्ध नगर में निषिद्ध क्षेत्र की संख्या 195 से बढ़कर 236 हो गई है। जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग इन क्षेत्रों को सील कर वहां सेनिटाइजेशन आदि का कार्य हो रहा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत