कोरोना वायरस से पूरी दुनिया के अधिकांश देश बेहाल हैं, और भारत भी अब इससे अछूता नहीं रह गया है। दुनिया भर में कोरोना वायरस से मरने वालों का आंकड़ा 2.58 लाख के पार जा चुका है। वहीं पूरी दुनिया में अबतक 37.26 लाख से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। कोरोना वायरस के कारण सबसे अधिक मौतें अमरीका में हुई हैं. यहां 12.37 लाख लोग इससे संक्रमित हैं जबकि 72 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 45 हजार से ज्यादा हो चुकी है। भारत में 17 मई तक तीसरे चरण का लॉकडाउन लागू किया गया है।
कोरोना वायरस से जुड़ी खबरों और ताजातरीन अपडेट्स के बारे में जानने के लिए हमारे साथ बने रहें: