1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हेल्थकेयर और फ्रंटलाइन वर्कर्स अब वैक्सीन के लिए नहीं करा सकते रजिस्ट्रेशन, केंद्र का निर्देश

हेल्थकेयर और फ्रंटलाइन वर्कर्स अब वैक्सीन के लिए नहीं करा सकते रजिस्ट्रेशन, केंद्र का निर्देश

 Reported By: IANS
 Published : Apr 04, 2021 10:17 am IST,  Updated : Apr 04, 2021 10:17 am IST

स्वास्थ्य सेवा कर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स की श्रेणियों में कुछ अयोग्य लाभार्थियों के पंजीकरण कराए जाने की खबरें सामने आने के बाद केंद्र सरकार ने तत्काल प्रभाव से इनके नए रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी है।

हेल्थकेयर और...- India TV Hindi
हेल्थकेयर और फ्रंटलाइन वर्कर्स अब वैक्सीन के लिए नहीं करा सकते रजिस्ट्रेशन, केंद्र का निर्देश Image Source : PTI

नई दिल्ली: स्वास्थ्य सेवा कर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स की श्रेणियों में कुछ अयोग्य लाभार्थियों के पंजीकरण कराए जाने की खबरें सामने आने के बाद केंद्र सरकार ने तत्काल प्रभाव से इनके नए रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी है। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लिखे एक पत्र में स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने कहा कि कुछ अयोग्य लाभार्थियों को स्वास्थ्य सेवा और फ्रंटलाइन वर्कर्स के रूप में पंजीकृत किया जा रहा है और निर्धारित दिशानिर्देशों का पूरी तरह से उल्लंघन करते हुए टीकाकरण किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में स्वास्थ्यसेवा कर्मियों के डेटाबेस में 24 फीसदी तक की वृद्धि देखी गई है। इसके मद्देनजर ये फैसला लिया गया है कि इन दोनों श्रेणियों में अब रजिस्ट्रेशन बंद कराया जाएगा। को-विन पोर्ट पर 45 वर्ष या इससे अधिक आयु के व्यक्तियों के पंजीकरण की अनुमति दी जाएगी।

स्वास्थ्य सचिव ने पत्र में लिखा है, "मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि इस नीतिगत निर्णय के व्यापक प्रसार के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया जाए। बहरहाल, इन श्रेणियों में पहले से ही पंजीकृत कर्मियों का टीकाकरण जल्द से जल्द सुनिश्चित किया जाना चाहिए।"

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत