1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारत में अब तक कोरोना वैक्सीन की 48 करोड़ से अधिक खुराक दी गई

भारत में अब तक कोरोना वैक्सीन की 48 करोड़ से अधिक खुराक दी गई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 03, 2021 11:00 pm IST,  Updated : Aug 03, 2021 11:00 pm IST

देश में मंगलवार को कोविड-19 वैक्सीन की 51.51 लाख खुराक दी गई जिसके बाद दी गई कुल खुराक की संख्या 48 करोड़ से अधिक हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी। 

Covid-19 vaccination: Over 48 crore doses administered in India so far- India TV Hindi
देश में मंगलवार को कोविड-19 वैक्सीन की 51.51 लाख खुराक दी गई। Image Source : PTI

नयी दिल्ली: देश में मंगलवार को कोविड-19 वैक्सीन की 51.51 लाख खुराक दी गई जिसके बाद दी गई कुल खुराक की संख्या 48 करोड़ से अधिक हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी। शाम सात बजे की रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश में आज वैक्सीन की 22 लाख से अधिक खुराक दी गई। मंत्रालय ने कहा कि 18-44 आयु वर्ग के 29,43,889 लोगों को वैक्सीन की पहली खुराक दी गई और इस वर्ग के 3,87,076 लोगों को दूसरी खुराक दी गई।

मंत्रालय ने कहा कि वैक्सीनेशन के तीसरे चरण की शुरुआत के बाद से इस आयु वर्ग में 37 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 16,34,85,422 लोगों को वैक्सीन की पहली खुराक और कुल 98,23,204 लोगों को दूसरी खुराक दी गई है। मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में 18-44 आयु वर्ग के लोगों को वैक्सीन की एक करोड़ से ज्यादा खुराक दी गई है। 

मंत्रालय ने कहा कि आंध्र प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, दिल्ली, हरियाणा, झारखंड, केरल, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, पंजाब, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में 18-44 आयु वर्ग के 10 लाख से ज्यादा लाभार्थियों को कोविड-19 वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है। वैक्सीनेशन अभियान के 200वें दिन, वैक्सीन की कुल 51,51,891 खुराक दी गई। मंत्रालय ने कहा कि 40,41,132 लाभार्थियों को पहली खुराक और 11,10,759 लाभार्थियों को दूसरी खुराक दी गई।

ये भी पढ़ें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत