1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल में बारिश की संभावना

तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल में बारिश की संभावना

 Written By: IANS
 Published : Dec 02, 2016 02:34 pm IST,  Updated : Dec 02, 2016 02:34 pm IST

चेन्नई: तमिलनाडु, पुडुचेरी व केरल के विभिन्न स्थानों पर पश्चिमी विक्षोभ के चलते अगले 24 घंटों के दौरान मध्यम से भारी बारिश का अनुमान है। तमिलनाडु व पुडुचेरी में समुद्री तूफान का भी अंदेशा है,

Rain- India TV Hindi
Rain Image Source : PTI

चेन्नई: तमिलनाडु, पुडुचेरी व केरल के विभिन्न स्थानों पर पश्चिमी विक्षोभ के चलते अगले 24 घंटों के दौरान मध्यम से भारी बारिश का अनुमान है। तमिलनाडु व पुडुचेरी में समुद्री तूफान का भी अंदेशा है, जिसके चलते मछुआरों को शुक्रवार रात समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ बंगाल की खाड़ी से शुक्रवार सुबह तमिलनाडु के तटीय इलाकों में सक्रिय हो गया। इसकी वजह से तमिलनाडु व केरल के विभिन्न हिस्सों में शनिवार तक हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है, जबकि इन राज्यों के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में भारी बारिश का अंदेशा है।

तमिलनाडु व पुडुचेरी के तटीय भागों में शुक्रवार रात तक हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 12 घंटों के दौरान तमिलनाडु व पुडुचेरी के तटीय इलाकों में हवाओं की रफ्तार 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। तमिलनाडु व पुडुचेरी में समुद्र की स्थिति जोखिमपूर्ण रह सकती है, जिसे देखते हुए मछुआरों को शुक्रवार रात तक समुद्र में नहीं उतरने की सलाह दी गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत