1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. तीस हजारी कोर्ट में DCP मोनिका भारद्वाज के साथ हुई थी बदसलूकी, सीसीटीवी वीडियो के जरिए सामने आया सच

तीस हजारी कोर्ट में DCP मोनिका भारद्वाज के साथ हुई थी बदसलूकी, सीसीटीवी वीडियो के जरिए सामने आया सच

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 07, 2019 10:20 pm IST,  Updated : Nov 07, 2019 10:40 pm IST

वीडियो में साफ तौर पर देखा डीसीपी मोनिका भारद्धाज को कोर्ट परिसर से निकलते हुए देखा जा सकता है। उनके पीछे सैकड़ों की तादाद में उग्र वकील दौड़ रहे हैं। मोनिका भारद्धाज से बदसलूकी का ये वीडियो दो मिनट का है।

DCP Monika- India TV Hindi
तीस हजारी कोर्ट में DCP मोनिका भारद्वाज के साथ हुई थी बदसलूकी Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली। शनिवार को राजधानी नई दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में हुई हिंसा के बाद लगातार कई वीडियो सामने आ चुके हैं। अब इस मामले से जुड़ा एक नया वीडियो सामने आया है। ये वीडियो काफी हैरान कर देने वाला है, क्योंकि इस इस वीडियो में वकील किसी पुरुष पुलिसकर्मी नहीं बल्कि महिला पुलिस कर्मी के साथ बदसलूकी करते नजर आ रहे हैं।

जिस महिला पुलिस कर्मी के साथ बदसलूकी हुई, वो हैं नॉर्थ दिल्ली की डीसीपी मोनिका भारद्धाज। 2 तारीख को डीसीपी मोनिका को जैसी ही तीस हजारी कोर्ट में हंगामे की खबर मिली वो तुरंत कोर्ट कैंपस में पहुंचीं, लेकिन वहां मौजूद कुछ वकीलों ने उनकी बात सुनने के बजाय उनसे भी बदसलूकी शुरू कर दी।

वीडियो में साफ तौर पर डीसीपी मोनिका भारद्धाज को कोर्ट परिसर से निकलते हुए देखा जा सकता है। उनके पीछे सैकड़ों की तादाद में उग्र वकील दौड़ रहे हैं। मोनिका भारद्धाज से बदसलूकी का ये वीडियो दो मिनट का है, जो कोर्ट के गेट पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत