1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली: वकील पुलिस संघर्ष मामले में स्पेशल सीपी और एडिशनल डीसीपी का ट्रांसफर

दिल्ली: वकील पुलिस संघर्ष मामले में स्पेशल सीपी और एडिशनल डीसीपी का ट्रांसफर

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 07, 2019 07:39 pm IST,  Updated : Nov 07, 2019 07:44 pm IST

राजधानी के तीस हजारी कोर्ट में वकीलों और पुलिस के बीच हुए संघर्ष केस में स्पेशल सीपी संजय सिंह और एडिशनल डीसीपी हरेंद्र कुमार का ट्रांफसर कर दिया गया है।

Tees hazari court case- India TV Hindi
Tees hazari court case Image Source : PTI

नई दिल्ली: राजधानी के तीस हजारी कोर्ट में वकीलों और पुलिस के बीच हुए संघर्ष केस में स्पेशल सीपी संजय सिंह और एडिशनल डीसीपी हरेंद्र कुमार का ट्रांफसर कर दिया गया है। इन दोनों को दिल्ली कोर्ट के आदेश पर हटा दिया गया था। स्पेशल सीपी (नार्थ) लॉ एंड आर्डर संजय सिंह का तबादला लाइसेंसिंग और ट्रांसपोर्ट में किया गया है जबकि एडिशनल डीसीपी हरेंद्र कुमार (नार्थ) का तबादला रेलवे में किया गया है। वहीं रेलवे के डीसीपी दिनेश कुमार गुप्ता को एडिशनल डीसीपी (नॉर्थ) बनाया गया है। ये तबादले तत्काल प्रभाव से किये गए हैं।

आपको बता दें कि 2 नवंबर को पार्किंग को लेकर एक पुलिसकर्मी और वकील के बीच मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया था। पुलिस और वकीलों के बीच हुई मारपीट और हिंसा की घटना में कई पुलिसकर्मी और वकील घायल हो गए थे। वहीं इस घटना के विरोध में पुलिसकर्मियों ने दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर धरना भी दिया था। 

Transfer Letter
Transfer Letter

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत