1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल बॉर्डर से लगे 6 महत्तवपूर्ण ब्रिज का करेंगे उद्घाटन, टैंकों के जाने में होगी आसानी

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल बॉर्डर से लगे 6 महत्तवपूर्ण ब्रिज का करेंगे उद्घाटन, टैंकों के जाने में होगी आसानी

 Reported By: Manish Prasad @manishindiatv
 Published : Jul 08, 2020 10:13 pm IST,  Updated : Jul 08, 2020 11:32 pm IST

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार सुबह 10:30 बजे जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में 6 बॉर्डर से लगे हुए ब्रिज का उद्घाटन करेंगे। जिसमें 2 तरनाह नाले के ऊपर बने हुए इम्पोर्टेंट ब्रिज भी है।

Defense Minister Rajnath Singh to inaugurate 6 bridges along the border tomorrow- India TV Hindi
Defense Minister Rajnath Singh to inaugurate 6 bridges along the border tomorrow

नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार सुबह 10:30 बजे जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में पाकिस्तान के साथ अन्तर्राष्ट्रीय सीमा के पास 6 ब्रिज का उद्घाटन करेंगे। यह ब्रिज स्ट्रेजिकली भारत के लिए बहुत महत्तवपूर्ण है। क्योंकि अगर पाकिस्तान बॉर्डर पर कोई हिमाकत करता है तो भारतीय सेना के टैंक और अन्य युद्धक सामग्री को अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर कम समय में पहुंचाए जा सकेंगा। रक्षा मंत्री कल जिन ब्रिज का उद्घाटन करेंगे उनमें से 2 तरनाह नाले के ऊपर बने हुए इम्पोर्टेंट ब्रिज भी है। इन ब्रिज के बनने के बाद भारतीय सेना के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी इसकी सुविधा होगी।

सीमा पर सड़कों के निर्माण में भारत ने झोंकी अपनी ताकत

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हाल ही में सीमा पर हो रहे सड़क निर्माण को लेकर सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल हरपाल सिंह के साथ बैठक की थी। लेफ्टिनेंट जनरल ने सड़क निर्माण से जुड़ी जानकारियों को रक्षा मंत्री के साथ साझा किया था। इस बैठक में बीआरओ के अन्य अधिकारी भी शामिल थे। 

लेफ्टिनेंट जनरल ने रक्षा मंत्री को चीन के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) और पाकिस्तान के साथ नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर चल रही सड़क निर्माण परियोजनाओं की जानकारी दी थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत