1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. खेलने के बहाने ले जाकर 8 महीने की बच्ची से भाई ने किया बलात्कार, गिरफ्तार

खेलने के बहाने ले जाकर 8 महीने की बच्ची से भाई ने किया बलात्कार, गिरफ्तार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 30, 2018 11:19 am IST,  Updated : Jan 30, 2018 01:01 pm IST

जब मां शाम को घर लौटी तो बच्ची लगातार रो रही थी। उसके प्राइवेट पार्ट से रक्त भी बह रहा था। इसके बाद उन्हें पूरी घटना का पता चला। पुलिस ने बताया कि आरोपी उसके साथ खेलने के बहाने उसे टॉप फ्लोर पर ले गया और वहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।

Delhi-8-month-old-allegedly-raped-by-28-year-old-cousin- India TV Hindi
खेलने के बहाने ले जाकर 8 महीने की बच्ची से भाई ने किया बलात्कार, गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली में बलात्कार का एक बहुत की घिनौना मामला सामने आया है। मामला शकूरबस्ती का है, जहां 8 महीने की बच्ची से उसके चचेरे भाई ने बलात्कार किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची की हालत बहुत नाजुक बताई जा रही है। फिलहाल बच्ची अस्पताल में भर्ती है। जानकारी के अनुसार, बच्ची की मां बच्ची को अपने रिश्तेदार के यहां छोड़कर घर से बाहर गई थी। बच्ची के माता पिता सुबह से ही काम के सिलसिले में घर से बाहर थे। जानकारी के अनुसार, बच्ची के पिता मजदूरी करते है, वहीं माता घरों की साफ सफाई का काम करते हैं।

जब मां शाम को घर लौटी तो बच्ची लगातार रो रही थी। उसके प्राइवेट पार्ट से रक्त भी बह रहा था। इसके बाद उन्हें पूरी घटना का पता चला। पुलिस ने बताया कि आरोपी उसके साथ खेलने के बहाने उसे टॉप फ्लोर पर ले गया और वहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसका मुंह दबा रखा था, ताकि उसके रोने-चिल्लाने की आवाजें बाहर न पहुंचें।

इसके बाद यौन शोषण के बारे में पता चलने पर जब पुलिस ने शुरुआती पूछताछ की तो आरोपी ने गुनाह कबूल नहीं किया और बाद में फरार हो गया। इस पर पुलिस का शक गहराया और आखिरकार उसे अरेस्ट कर लिया गया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी अविवाहित है और आईपीसी की धाराओं और पॉक्सो ऐक्ट के तहत सुभाष पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत