1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली में निर्माणाधीन इमारत गिरी, मलबे में दबे दो लोगों में एक को बचाया गया

दिल्ली में निर्माणाधीन इमारत गिरी, मलबे में दबे दो लोगों में एक को बचाया गया

 Reported By: Kumar Sonu @Sonu_indiatv
 Published : Feb 16, 2020 04:59 pm IST,  Updated : Feb 16, 2020 07:30 pm IST

दिल्ली के चितरंजन पार्क में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। इलाके में एक मकान के गिरने की सूचना है। इस हादसे में दो लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। पुलिस बल मौके पर है।

दिल्ली के चितरंजन...- India TV Hindi
दिल्ली के चितरंजन पार्क में इमारत गिरी Image Source : ANI

नई दिल्ली: दक्षिण दिल्ली के चितरंजन पार्क इलाके में रविवार को गिरी निर्माणाधीन इमारत के मलबे में फंसे एक व्यक्ति को निकाल लिया गया है जबकि दमकल कर्मी दूसरे व्यक्ति की तलाश कर रहे हैं। दमकल विभाग ने बताया कि अपराह्न दो बजकर 13 मिनट पर इमारत गिरने की सूचना मिली जिसके तुरंत बाद दमकल की पांच गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गईं। दमकल विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मलबे से निकाले गए व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया है। उसकी पहचान तपन मंडल के रूप में की गई है। वह पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि बचाव एवं राहत कार्य जारी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत