1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली: फार्महाउस में चलाए जा रहे गैरकानूनी कैसीनो का भंडाफोड़, 30 गिरफ्तार, 13 लक्ज़री गाड़ियां भी जब्त

दिल्ली: फार्महाउस में चलाए जा रहे गैरकानूनी कैसीनो का भंडाफोड़, 30 गिरफ्तार, 13 लक्ज़री गाड़ियां भी जब्त

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Aug 23, 2017 11:37 am IST,  Updated : Aug 23, 2017 11:37 am IST

पुलिस ने जब यहां दबिश दी तब टोकन और काउंटर मनी के ढेर लगे थे। नंबर लिखे जा रहे थे। शराब, शबाब और हुक्के की मजा लेने का भी पूरा इंतजाम था। लेकिन इससे पहले कि यहां ग्राहकों की भीड़ लगती। दांव पर दांव खेला जाता। पुलिस ने मजा किरकिरा कर दिया। कसीनो से पु

delhi-casino- India TV Hindi
delhi-casino

नई दिल्ली: दिल्ली के एक फार्म हाउस में नेपाल और गोवा की तर्ज पर कसीनो चल रहा था। दक्षिणी दिल्ली के फतेहपुर बेरी के एक फार्महाउस में इस जुआखाने का भंडाफोड़ हुआ है। डेरा मंडी रोड पर स्थित इस फार्महाउस में कई फिल्मों व टीवी सीरियल की शूटिंग भी हो चुकी है। दबिश के दैरान पुलिस ने यहां से 13 लक्जरी कारों को भी जब्त किया है। अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह पूरा नेटवर्क हाईप्रोफाइल है और खुलासे के दौरान इसमें कई बड़े नाम भी सामने आ सकते हैं। ये भी पढ़ें: ट्रिपल तलाक़ पर सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फ़ैसले के पीछे हैं ये पांच महिलाएं

पुलिस ने जब यहां दबिश दी तब टोकन और काउंटर मनी के ढेर लगे थे। नंबर लिखे जा रहे थे। शराब, शबाब और हुक्के की मजा लेने का भी पूरा इंतजाम था। लेकिन इससे पहले कि यहां ग्राहकों की भीड़ लगती। दांव पर दांव खेला जाता। पुलिस ने मजा किरकिरा कर दिया। कसीनो से पुलिस ने 14 ग्राहकों समेत कुल 30 लोगों को गिरफ्तार किया है।

बता दें कि पिछले साल अक्टूबर में भी दक्षिण दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में एक अवैध कैसीनो से 3,000 जुआ चिप्स जब्त किए गए थे जिसकी कीमत करोड़ों रुपये थी। उस दौरान आठ लोगों को भी गिरफ्तार किया गया था। गोवा, सिक्किम और दमन को छोड़ भारत में कैसीनो अवैध हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत