1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल की कार चोरी, सचिवालय के पास से गायब हुई कार

दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल की कार चोरी, सचिवालय के पास से गायब हुई कार

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 12, 2017 06:31 pm IST,  Updated : Oct 12, 2017 08:59 pm IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की कार चोरी हो गई है। सचिवालय के पास से केजरीवाल की कार को चोर उठा ले गए। ब्लू रंग की अपनी बैगन आर कार के चलते भी केजरीवाल काफी चर्चित रहे हैं।

Kejriwal- India TV Hindi
Kejriwal

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की कार चोरी हो गई है। सचिवालय के पास से केजरीवाल की कार को चोर उठा ले गए। ब्लू रंग की अपनी बैगन आर कार के चलते भी केजरीवाल काफी चर्चित रहे हैं। पहली बार सीएम बनने के बाद वे इसी कार से सचिवालय गए थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है लेकिन कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली सचिवालय के पास से मुख्यमंत्री की कार का चोरी होना अपने-आप में हैरान करनेवाली घटना है। ब्लू रंग की इस वैगन आर कार से केजरीवाल का गहरा रिश्ता रहा है। राजनीति में आने के बाद भी वे इसका इस्तेमाल करते रहे। हालांकि अब मुख्यमंत्री केजरीवाल इस कार का इस्तेमाल खुद नहीं करते थे। इस कार का इस्तेमाल पार्टी के कामों में होता था। इस कार का इस्तेमाल आम आदमी पार्टी की संयोजनक वंदना सिंह करती थीं। फिलहाल आईपी एसडेट थाने में कार चोरी का केस दर्ज करा दिया गया है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत