1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 5 साल पहले दिल्ली का सीएम अकेला खांसता था आज पूरी दिल्ली खांस रही है: बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा

5 साल पहले दिल्ली का सीएम अकेला खांसता था आज पूरी दिल्ली खांस रही है: बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 19, 2019 06:55 pm IST,  Updated : Nov 19, 2019 06:55 pm IST

भारतीय जनता पार्टी नेता प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने प्रदूषण को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आलोचना करते हुए मंगलवार को लोकसभा में कहा कि आज जो केजरीवाल ने दिल्ली को दिया है कि 5 साल पहले अकेला दिल्ली सीएम खांसता था, आज पूरी दिल्ली खांस रही है।

BJP MP Pravesh Verma- India TV Hindi
BJP MP Pravesh Verma

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी नेता प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने प्रदूषण को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आलोचना करते हुए मंगलवार को लोकसभा में कहा कि आज जो केजरीवाल ने दिल्ली को दिया है कि 5 साल पहले अकेला दिल्ली सीएम खांसता था, आज पूरी दिल्ली खांस रही है। उन्होनें कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली को अगर कुछ मुफ्त में दिया है तो वह प्रदूषण है। 

प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने कहा कि पिछले 4.5 वर्षों से दिल्ली के सीएम कहते रहे कि प्रधानमंत्री उन्हें काम नहीं करने देते, दिल्ली के उपराज्यपाल उन्हें काम नहीं करने देते। उन्होनें कहा कि पिछले 6 महीनों में हर कोई उन्हें काम करने दे रहा है, वह सब कुछ मुफ्त में बांट रहे है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत