नई दिल्ली: दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में बुधवार रात एक मरीज ने खुदकुशी कर ली है। अस्पताल की सांतवीं मंजिल से कूदकर मरीज ने खुदकुशी की। मृतक पंजाब का रहने वाला था और वह आज शाम को ही सिडनी से आया था। कोरोना वायरस की जांच के चलते उसे सफदरजंग अस्पताल की SSB बिल्डिंग में चेकअप के लिए लाया गया था।
Related Stories
उसने रात 9 बजे SSB बिल्डिंग की 7वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। हालांकि वह कोरोना पीड़ित था या नहीं इसकी जानकारी अभी नहीं है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस शख्स को एयरपोर्ट प्रशासन की तरफ से कोरोना वायरस का संदिग्ध पाए जाने के बाद आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था। उसके सैंपल को जांच के लिए भेजा गया था। खबरों के मुताबिक इस मामले में अभी रिपोर्ट नहीं आई है।