1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्‍ली पुलिस को बड़ी सफलता, जैश का कथित ईनामी आतंकवादी मजीद बाबा श्रीनगर से गिरफ्तार

दिल्‍ली पुलिस को बड़ी सफलता, जैश का कथित ईनामी आतंकवादी मजीद बाबा श्रीनगर से गिरफ्तार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 14, 2019 10:36 am IST,  Updated : May 14, 2019 10:36 am IST

दिल्ली पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। एक विशेष ऑपरेशन के तहत दिल्ली पुलिस ने आतंकवादी संगठन जैश ए मोहम्मद के एक कथित आतंकवादी को श्रीनगर से गिरफ्तार किया है। इस आतंकी पर दो लाख रुपये का ईनाम था।

Jaish Terrorist - India TV Hindi
Jaish Terrorist 

नयी दिल्ली। दिल्ली पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। एक विशेष ऑपरेशन के तहत दिल्‍ली पुलिस ने आतंकवादी संगठन जैश ए मोहम्मद के एक कथित आतंकवादी को श्रीनगर से गिरफ्तार किया है। इस आतंकी पर दो लाख रुपये का ईनाम था। अधिकारियों ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। 

आरोपी की पहचान अब्दुल मजीद बाबा के रूप में की गयी है और वह जम्मू कश्मीर के सोपोर जिले का रहने वाला है । दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ पुलिस उपायुक्त संजीव कुमार यादव ने बताया कि बाबा को श्रीनगर के निकट सौरा से शनिवार की शाम को गिरफ्तार किया गया । 

पुलिस ने बताया कि बाबा को श्रीनगर के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष पेश किया जाएगा और ट्रांजिट रिमांड पर उसे दिल्ली लाया जाएगा । 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत