1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आशु गुरुजी ऊर्फ आसिफ खान को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

आशु गुरुजी ऊर्फ आसिफ खान को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 13, 2018 12:53 pm IST,  Updated : Sep 13, 2018 11:46 pm IST

आशु भाई से दिल्ली के हौजखास थाने में पूछताछ की गई। कुछ दिनों पहले दिल्ली के हौजखास थाने में गाजियाबाद में रहने वाली एक महिला ने आशु भाई पर रेप का आरोप लगाया था।

आशु गुरुजी ऊर्फ आसिफ खान को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, कर रही है पूछताछ- India TV Hindi
आशु गुरुजी ऊर्फ आसिफ खान को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, कर रही है पूछताछ

नई दिल्ली: दिल्ली के पाखंडी बाबा आशु महाराज को दिल्ली पुलिस ने गिफ्तार कर लिया है। आशु उर्फ आसिफ खान को दिल्ली के शाहदरा इलाके से पकड़ा गया था। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पाखंडी बाबा आशु महाराज से पूछताछ की जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।  दिल्ली के हौज खास में एक महिला और उसकी नाबालिग बेटी के रेप के आरोप के बाद से ही आशु बाबा का कोई अता पता नहीं था।

आशु भाई से दिल्ली के हौजखास थाने में पूछताछ की गई। कुछ दिनों पहले दिल्ली के हौजखास थाने में गाजियाबाद में रहने वाली एक महिला ने आशु भाई पर रेप का आरोप लगाया था। पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत में महिला ने कहा था कि वह 2008 में आशु भाई के साथ जुड़ी थी, जिसके बाद बाबा ने कई सालों का उसका और उसकी मासूम बेटी के साथ दुष्कर्म किया।

गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस जब महिला के आरोपों की जांच करने के लिए जिस आशू महाराज को दर-दर ढूंढ़ रही थी उसका असली नाम दरअसल आसिफ खान है। आशु भाई उर्फ आसिफ ख़ान करीब 20 साल पहले रोहिनी इलाके में आया था जहां, वो लोगों के सामने खुद को आशु भाई गुरु जी के तौर पर पेश करता था।

आशु भाई गुरुजी का असली नाम आसिफ खान है। निर्वाचन आयोग की लिस्ट यही बताती है। वोटर लिस्ट में आसिफ ख़ान का पता रोहिणी सेक्टर 7 के मकान संख्या B-4/77-78 के तौर पर दर्ज है। यही वो पता है जहां मौजूद है आशु भाई गुरु जी, ज्योतिष और हस्त रेखा विशेषज्ञ का आलीशान श्रद्धा आश्रम। आरोप है कि यहां इलाज से लेकर तंत्र-मंत्र तक किया जाता था और इसके लिए आशु भाई गुरुजी उर्फ आसिफ ख़ान लोगों से मोटी रकम भी ऐंठता था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत