1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. लोगों को बुजुर्गों का लुक देकर विदेश भेजने में मदद करने वाला ‘बिल्लू बार्बर’ गिरफ्तार

लोगों को बुजुर्गों का लुक देकर विदेश भेजने में मदद करने वाला ‘बिल्लू बार्बर’ गिरफ्तार

 Reported By: Atul Bhatia
 Published : Sep 16, 2019 05:03 pm IST,  Updated : Sep 16, 2019 05:05 pm IST

पुलिस के मुताबिक बिल्लू बार्बर ने एजेंट्स के कहने पर अब तक दस लोगों का हुलिया बदला है जिनमे दो महिलाएं भी शामिल है।

Billu Barber- India TV Hindi
लोगों को बुजुर्गों का लुक देकर विदेश भेजने में मदद करने वाला ‘बिल्लू बार्बर’ गिरफ्तार Image Source : SOCIAL MEDIA

नई दिल्ली। हाल ही में सीआईएसएफ ने दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से एक यात्री को पकड़ा था, जो था तो 32 साल का, लेकिन सफेद दाड़ी और बाल लगाकर बुजुर्ग लग रहा था। ये युवक न्यूयॉर्क जाने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने अब इस मामले में उस नाई को गिरफ्तार किया है, जिसने जयेश नाम के युवक को बुजुर्ग का गेटअप दिया था।

इस नाई का नाम बिल्लू बार्बर बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक बिल्लू बार्बर ने एजेंट्स के कहने पर अब तक दस लोगों का हुलिया बदला है जिनमे दो महिलाएं भी शामिल है। पुलिस के मुताबिक इस मामले में अवैध रूप से देश से बाहर गए लोगों की पहचान की जा रही है और साथ ही इस गोरखधंदे मे शामिल ट्रेवल एजेंट्स की भी तलाश की जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत