1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली में बुजुर्ग के कत्ल पर बड़ा खुलासा, सेक्स वर्कर ने किया मर्डर

दिल्ली में बुजुर्ग के कत्ल पर बड़ा खुलासा, सेक्स वर्कर ने किया मर्डर

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 23, 2016 11:24 am IST,  Updated : Jul 23, 2016 01:00 pm IST

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने मयूर विहार के समाचार अपार्टमेंट में 70 साल के बुजुर्ग की हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने 25 साल की एक महिला को गिरफ्तार किया है। आपको बता

delhi murder- India TV Hindi
delhi murder

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने मयूर विहार के समाचार अपार्टमेंट में 70 साल के बुजुर्ग की हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने 25 साल की एक महिला को गिरफ्तार किया है। आपको बता दें ये वही महिला है जो बुजुर्ग विजय कुमार के क़त्ल वाले दिन भी उनसे मिलने आई थी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी महिला ने स्नातक किया हुआ है और वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। मृतक ने कथित तौर पर उसे नौकरी दिलाने का वादा किया था और उसके एवज में उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए थे।

अधिकारी ने बताया, मृतक ने अपने और आरोपी महिला के बीच संबंधों की वीडियो क्लिप भी बना ली थी। आरोपी महिला ने कबूल किया है कि उसी ने बुजुर्ग की चाकू मारकर हत्या की है। महिला ने बताया है कि मृतक उस पर शारीरिक संबंध बनाए रखने के लिए दबाव बना रहा था।

कुमार 20 जुलाई को अपने घर पर मृत पाए गए थे। उनके शरीर पर चाकू से कई वार किए गए थे। वह तीसरे माले पर अपने पत्नी के साथ रहते थे। कुमार दंपत्ति और उनकी बेटी महीनेभर पहले ही इस अपार्टमेंट में रहने आए थे।

देखिए वीडियो-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत