1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ...तो सिर्फ 2 घंटे में दिल्ली से जयपुर पहुंचाएगी यह सड़क

...तो सिर्फ 2 घंटे में दिल्ली से जयपुर पहुंचाएगी यह सड़क

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 12, 2016 06:41 pm IST,  Updated : Sep 12, 2016 07:06 pm IST

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को कहा कि जल्द ही दिल्ली और जयपुर की दूरी सिर्फ 2 घंटे में तय की जा सकेगी।

सिर्फ 2 घंटे में दिल्ली...- India TV Hindi
सिर्फ 2 घंटे में दिल्ली से जयपुर।

गुरुग्राम

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को कहा कि ऐक्सेस कंट्रोल हाइवे के जरिए दिल्ली और जयपुर की दूरी सिर्फ 2 घंटे में तय की जा सकेगी। दोनों शहरों को जोड़ने के लिए ऐक्सेस कंट्रोल हाइवे बनाया जाएगा जिसकी वजह से इन दोनों के बीच की 270 किलोमीटर की दूरी सिर्फ तो घंटे की रह जाएगी। फिलहाल इस दूरी को पाटने में लगभग 5-6 घंटे लग जाते हैं।

दिल्ली-जयपुर के बीच बनाए जाने वाले इस ऐक्सेस कंट्रोल हाइवे के बारे में बताते हुए नितिन गडकरी ने कहा कि इस प्रॉजेक्ट में लगभग 16,000 करोड़ रुपये का खर्चा आएगा और जनवरी 2017 से इसपर काम शुरू हो जाएगा। इस काम के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाने वाली है। 

एनएच-8 पर 3 जंक्शनों के सुधार कार्य की आधारशिला रखते हुए गडकरी ने कहा,‘यह काम 15 महीने में पूरा हो जाएगा जबकि पुरानी योजना के मुताबिक इसे 30 महीने में पूरा होना था।’ इस योजना पर 1005 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। गडकरी ने कहा, ‘एनएच-8 पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे जिससे ट्रैफिक पर बराबर नजर रहेगी। ट्रैफिक नियम सभी को मानने होंगे और इसका पालन न करने वालों को पेनल्टी  चुकानी होगी।’

गुड़गांव में ट्रैफिक जाम की समस्या पर गडकरी ने कहा, ‘आईएमटी मानेसर चौक पर फ्लाइओवर का काम जल्द् पूरा हो जाएगा। द्वारका एक्स प्रेसवे पर काम शुरू हो चुका है जो जल्दर ही पूरा कर लिया जाएगा।’ केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री ने एम्बियंस मॉल के पास जंक्शोन को सुधारने पर जोर दिया। उन्होंलने धौला कुआं और मानेसर के बीच मेट्रिनो सर्विस के पायलट प्रॉजेक्ट का काम जल्दन ही शुरू होने का ऐलान भी किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत