1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली में सुबह छाई रही धुंध, देर से चल रहीं 20 ट्रेनें, UP में ठंड से राहत

दिल्ली में सुबह छाई रही धुंध, देर से चल रहीं 20 ट्रेनें, UP में ठंड से राहत

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jan 28, 2017 12:00 pm IST,  Updated : Jan 28, 2017 12:00 pm IST

नयी दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में आज सुबह धुंध छाई रही और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं कोहरे के चलते 20 ट्रेनों विलंब से चल रही है।

Delhi Fog- India TV Hindi
Delhi Fog

नयी दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में आज सुबह धुंध छाई रही और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं कोहरे के चलते 20 ट्रेनों विलंब से चल रही है। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि कोहरे के चलते रेल यातायात प्रभावित हुआ है। उत्तर की ओर जाने वाली 20 ट्रेनें तय समय से कई घंटे देरी से पहुंच रही हैं वहीं दो ट्रेनों के समय में परिवर्तन किया गया है और रानीखेत एक्सप्रेस का परिचालन रद्द किया गया है।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सफदरजंग और पालम पर सुबह साढे़ पांच बजे दृश्यता क्रमश: 800 मीटर और 200 मीटर दर्ज की गई लेकिन सुबह साढ़े आठ बजे दोनों जगह दृश्यता घटकर 100 मीटर ही रह गई। उन्होंने बताया कि आर्द्रता का स्तर 100 फीसदी दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आज दिनभर आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। कल अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 20.1 डिग्री सेल्सियस और 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

उत्तर प्रदेश में धूप खिली, ठंड से राहत

उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को दिनभर हुई बारिश के बाद शनिवार सुबह धूप निकलने से मौसम पूरी तरह से साफ हो गया। ठंड से राहत भी मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, अब बारिश की संभावना नहीं है। उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता ने बताया कि दिन में तेज धूप निकलेगी और तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। न्यूनतम तापमान में भी शनिवार को दो डिग्री सेल्सियस तक की वृद्घि दर्ज की गई।

उन्होंने बताया कि पहाड़ी इलाकों में भी अब बर्फबारी का असर कम होगा। हालांकि दिन में धूप निकलने के बाद भी ठंडी हवाएं चलेंगी, जिससे ठंड का एहसास होगा। मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त शनिवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री, कानपुर का 10.2 डिग्री, बनारस का 9 डिग्री, इलाहाबाद का 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत