1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हनीप्रीत से राम रहीम का 'मोहभंग', डेरा सच्चा सौदा में तख़्तापलट

हनीप्रीत से राम रहीम का 'मोहभंग', डेरा सच्चा सौदा में तख़्तापलट

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 31, 2017 01:36 pm IST,  Updated : Oct 31, 2017 01:36 pm IST

दावा ये भी किया जा रहा है कि ये फैसला बलात्कारी राम रहीम के सहमति के बाद ली गई है। बताया ये जा रहा है कि जब बाबा का परिवार राम रहीम से मिलने जेल गया था उसी दौरान बाबा ने कहा था कि डेरे की कमान बेटे जसमीत को दे दी जाए। मतलब कि हनीप्रीत का खेल खत्म हो

honeypreet-ram-rahim- India TV Hindi
honeypreet-ram-rahim

नई दिल्ली: बलात्कारी बाबा राम रहीम की लाडली हनीप्रीत के लिए एक ऐसी बुरी खबर आई है जिसके बारे में उसने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि राम रहीम के बेटे को डेरे का प्रमुख बनाने का फैसला ले लिया गया है। वायरल खबर के मुताबिक राम रहीम के परिवार वाले वापस डेरे में लौट आए हैं। वहां परिवार वालों ने एक मीटिंग की और ये फैसला किया कि राम रहीम की जगह अब उसका बेटा जसमीत सिंह इंसा डेरे की कमान संभालेगा और इस फैसले के बाद डेरे की चेयरपर्सन विपासना से सारी चाभियां ले ली गई है।

दावा ये भी किया जा रहा है कि ये फैसला बलात्कारी राम रहीम के सहमति के बाद ली गई है। बताया ये जा रहा है कि जब बाबा का परिवार राम रहीम से मिलने जेल गया था उसी दौरान बाबा ने कहा था कि डेरे की कमान बेटे जसमीत को दे दी जाए। मतलब कि हनीप्रीत का खेल खत्म हो गया है क्योंकि डेरे पर अब राम रहीम के परिवार का कब्जा हो गया है। अंबाला जेल में बंद हनीप्रीत खुद को राम रहीम के साम्राज्य की मल्लिका समझती थी लेकिन अब उसे डेरे बाहर निकाल दिया गया है।

सोशल मीडिया में दावा किया जा रहा है कि गुरमीत राम रहीम का बेटा जसमीत सिंह इंसा डेरे की कमान संभालने वाला है। बताया ये जा रहा है कि बलात्कारी बाबा से मिलने के बाद राम रहीम की मां ने एक मीटिंग बुलाई जिसमें ये फैसला लिया गया। मीटिंग में बताया गया कि राम रहीम के आदेश पर उसके बेटे जसमीत को डेरा की कमान सौप दी जाएगी। माना जा रहा है कि जसमीत की ताजपोशी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। राम रहीम के परिवार ने ये भी फैसला लिया है कि हनीप्रीत या उसके समर्थकों की डेरे में कोई जगह नहीं है। वो अगर जमानत पर जेल से बाहर आती भी है तब भी उसे डेरे से दूर रखा जाएगा।

सोशल मीडिया के दावे हैरान करने वाले हैं। हनीप्रीत डेरा सच्चा सौदा की सबसे शक्तिशाली महिला थी। उसके मुंह से निकली हर बात को राम रहीम का आदेश माना जाता था। डेरे के लोग बताते हैं कि डेरे के अंदर राम रहीम से ज्यादा हनीप्रीत का सिक्का चलता है। बलात्कारी बाबा भी उसकी बातों को कभी नहीं टालता था लेकिन अब जो खबर आई है उससे तो यही लगता है कि बलात्कारी बाबा की लाडली हनीप्रीत का खेल अब लगभग ख़त्म हो गया है। वो करीब बीस साल तक डेरे की रानी बनी रही और उसने ही राम रहीम को अपने परिवार से दूर किया था।

जब से राम रहीम बलात्कार की जुर्म में जेल गया है तब से डेरे के उत्तराधिकारी को लेकर खीचतान चल रही थी। एक तरफ हनीप्रीत है तो दूसरी तरफ बाबा का परिवार। फिलहाल बाजी बाबा के परिवार के पक्ष में जाती दिख रही है। डेरे की कमान कौन संभालेगा ये एक अहम सवाल है क्योंकि ये मामला राम रहीम के अरबों खरबों के साम्राज्य के भविष्य से जुड़ा है। देखें वीडियो अगले स्लाइड में......

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत