1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 5 लाख लीटर पानी लेकर लातूर पहुंची 'वाटर एक्सप्रेस'

5 लाख लीटर पानी लेकर लातूर पहुंची 'वाटर एक्सप्रेस'

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 12, 2016 07:34 am IST,  Updated : Apr 12, 2016 05:28 pm IST

सांगली से 5 लाख लीटर पानी लेकर सोमवार को रवाना हुई वाटर एक्सप्रेस आज सुबह महाराष्ट्र के लातूर पहुंच गई है।

water express.
water express.

रेलवे ने की जबरदस्त तैयारियां:

वॉटर एक्सप्रेस के लिए रेलवे ने जोर-शोर से तैयारी की हैं। राजस्थान के कोटा से 50 वैगंस की ट्रेन को मिरज जंक्शन लाया गया था। रविवार को दिन भर रेलवे के 70 कर्मचारियों ने इसके 10 डिब्बों में दिन रात पानी भरा और जब दस वैगन पानी से भर गए तो उन्हें लातूर भेज दिया गया। अगले 4-5 दिनों में बाकी के 40 वैगंस में भी पानी भर कर उन्हें सूखाग्रस्त इलाकों में भेजा जाएगा।

44 साल में इतना भयानक सूखा नहीं पड़ा:

यहां दूर-दूर तक जमीन बंजर हो चुकी है लेकिन दो साल पहले यहां से तावरजा नदी गुजरती थी, जो लातूर के सौ गांवों की प्यास बुझाती थी लेकिन सूखे की ऐसी मार पड़ी की इस नदी का नामोनिशान मिट गया है। बारिश नहीं होने की वजह से तावरजा नदी की तलहटी बंजर हो चुकी है। गांव के लोग बताते हैं कि 44 साल में इतना भयानक सूखा उन्होंने कभी नहीं देखा। लातूर के लोगों के लिए तावरजा के अलावा मांजरा नदी सहारा था लेकिन वह भी सूख चुकी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत