1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्‍मू कश्‍मीर: बारामुला में दो अलग-अलग आतंकी ठिकानों पर मुठभेड़, दो आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों का एक जवान घायल

जम्‍मू कश्‍मीर: बारामुला में दो अलग-अलग आतंकी ठिकानों पर मुठभेड़, दो आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों का एक जवान घायल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 03, 2019 07:04 am IST,  Updated : Aug 03, 2019 01:25 pm IST

जम्मू कश्मीर के बारामुला में इस समय दो अलग अलग ठिकानों पर सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पहली मुठभेड़ उत्तरी कश्मीर के सोपोर स्थित मलमापनपोरा क्षेत्र में हो रही है।

encounter - India TV Hindi
encounter 

जम्‍मू कश्‍मीर के बारामुला में इस समय दो अलग अलग ठिकानों पर सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई है। जिसमें दो आतंकी मारे गए हैं। वहीं सुरक्षाबलों का एक जवान घायल हुआ है। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार पहली मुठभेड़ उत्‍तरी कश्‍मीर के सोपोर स्थित मलमापनपोरा क्षेत्र में हो रही है। जहां दोनों ओर से भीषण गोलीबारी की खबर है। वहीं दूसरी मुठभेड़ भी सोपोर में चल रही है। यहां के वारपोरा क्षेत्र में भी सुरक्षाबलों ने आ‍तंकियों को घेर लिया है। यहां करीब 1 से 2 आतंकियों के छिपे होने की संभावना है। 

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सोपोर के वारपोरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने घेराबंदी एवं तलाश अभियान शुरू किया। उन्होंने कहा कि इलाके में तलाश अभियान के दौरान छिपे हुए आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चला दी। अधिकारी ने बताया कि बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई। उन्होंने कहा कि मुठभेड़ जारी है। साथ ही उन्होंने बताया कि किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है।

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत