नई दिल्ली: बदमाशों ने एक बार फिर पुलिस को चकमा दे दिया। एक बार फिर अरुणिमा वाली कहानी दोहराने से बची। बैखौफ बदमाश ने यूपी के बरेली में एक बदमाश ने महिला इंजीनियर को लूटपाट के बाद चलती ट्रेन से फेंक दिया। गभीर हालत में अस्पताल में भर्ती। रेलवे अधिकारियों से बदमाशों को पकड़ने के लिए डाली दबिश।
मामला भोजीपुरा इलाके की है। यहां रूद्रपुर की कम्पनी में तैनात महिला ट्रेनी इंजीनियर रक्षाबन्धन की छुट्टी मनाकर बरेली से वापस रूद्रपुर जा रही थी। ट्रेन बरेली जंक्शन से जैसे ही रवाना हुई। भोजीपुरा हाल्ट के पास ट्रेन सवार एक बदमाश जागृति का बैग लेकर भागने लगा। जागृति ने बदमाश को पकड़ने की कोशिश की तो उसने खुद को बचाने के लिए इंजीनियर को ट्रेन से बाहर फेंक दिया।
महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात के बाद लुटेरा मौक़े से फरार हो गया। और ट्रेन से कूदकर भाग गया। इस दौरान ट्रेन में मौजूद लोगों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोका और गार्ड का जानकारी दी। मौके पर पहुंची आरपीएफ ने तुरंत युवती को घायल हालत में स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया। बाद में युवती के पिता ने गंभीर हालत को देखते हुए उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
ट्रेन में लूटपाट की घटना के बाद एक महिला इंजीनियर को फेकने की घटना ने एक बार फिर पर्वतारोही अरुणिमा सिन्हा की घटना को दोहराया है। अरुणिमा सिन्हा को भी बदमाशो ने बरेली में ही चलती ट्रेन से फेक दिया था। फिलहाल रेलवे के अधिकारियो का कहना है की इस मामले में टीम गठित कर बदमाशो की धरपकड़ शुरू कर दी गई है।