1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सवाई माधोपुर: SOG की ताबड़तोड़ कार्रवाई, नकली नोट और हथियारों का जखीरा बरामद

सवाई माधोपुर: SOG की ताबड़तोड़ कार्रवाई, नकली नोट और हथियारों का जखीरा बरामद

 Reported By: Manish Bhattacharya
 Published : Aug 28, 2019 07:53 pm IST,  Updated : Aug 28, 2019 07:53 pm IST

राजस्थान SOG की टीम ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए नकली नोट के आलावा अवैध हथियारों का बड़ा जखीरा पकड़ा है।

SOG की ताबड़तोड़ कार्रवाई, नकली नोट और हथियारों का जखीरा बरामद- India TV Hindi
SOG की ताबड़तोड़ कार्रवाई, नकली नोट और हथियारों का जखीरा बरामद

सवाई माधोपुर: राजस्थान SOG की टीम ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए नकली नोट के आलावा अवैध हथियारों का बड़ा जखीरा पकड़ा है। एडीजी एसओजी एटीएस अनिल पालीवाल ने बताया कि एसओजी की टीम ने सवाई माधोपुर मे प्रेम सिंह नामक युवक को अवैध हथियारों के साथ पकड़ा है। प्रेम सिंह के पास से 23 पिस्टल, 7 मैगजीन, दो साईलेंसर समेत 20 जिंदा कारतूस मिले हैं। 

उन्होंने कहा कि पूछताछ में पता चला है कि प्रेम सिंह इन हथियारों को मध्यप्रदेश के खरगोन इलाके से लेकर आ रहा था और सभी हथियार सवाई माधोपुर में ही सप्लाई किए जाने थे। हालांकि, इन हथियारों को किसने मंगवाया था और क्या कोई बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए मंगवाया गया है, इस पर पूछताछ की जा रही है। इतना ही नहीं जयपुर रेलवे स्टेशन पर एसओजी ने 1 लाख 76 हजार के नकली नोट भी पकड़े हैं।

पूछताछ में पता चला है कि पश्चिम बंगाल से नकली नोटों की खेप लाई जा रही थी। सभी नकली करेंसी 2000 की है। इससे पहले भी एसओजी ने जोधपुर के पास से नकली करेंसी सप्लाई करने वाले गिरोह को पकड़ा था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत