1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आतंकवादियों के परिजन अपने बेटों से हिंसा का रास्ता छोड़ने की करें अपील: एसपी वैद

आतंकवादियों के परिजन अपने बेटों से हिंसा का रास्ता छोड़ने की करें अपील: एसपी वैद

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 30, 2018 01:59 pm IST,  Updated : Jun 30, 2018 01:59 pm IST

पिछले साल से एक दर्जन से अधिक आतंकवादियों ने कश्मीर में अपने हथियार डाले हैं। ऐसा पुलिस की घोषणा के बाद किया गया जिसमें उसने जारी मुठभेड़ों के बीच स्थानीय आतंकवादियों के समर्पण को स्वीकार करने की बात कही थी।

आतंकवादियों के परिजन अपने बेटों से हिंसा का रास्ता छोड़ने की करें अपील: एसपी वैद- India TV Hindi
आतंकवादियों के परिजन अपने बेटों से हिंसा का रास्ता छोड़ने की करें अपील: एसपी वैद

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर पुलिस प्रमुख एसपी वैद ने घाटी में आतंकवादियों के परिवार वालों से अनुरोध किया है कि वे अपने बेटों से हिंसा का मार्ग छोड़ देने की अपील करें। वैद ने आतंकवाद का साथ छोड़ने वालों को पुनर्वास सहित सभी संभावित सहायता मुहैया कराने का वादा किया। पुलिस महानिदेशक ने ट्वीटर पर लिखा, ‘‘आज एक बार फिर मैं परिवारों से गलत रास्ता अख्तियार करने वाले उनके लड़कों से हिंसा का रास्ता छोड़ने और घर वापसी की अपील करने का अनुरोध करता हूं।’’

उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर पुलिस हिंसा का रास्ता छोड़ने और मुख्यधारा में लौटने वालों को हर संभव सहायता मुहैया कराएगी। वैद ने कहा, ‘‘जान के नुकसान को देखना काफी दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद है। जम्मू कश्मीर पुलिस पुनर्वास सहित सभी संभावित सहायता मुहैया कराने का वादा करती है।’’ अधिकारी ने पूर्व में भी कश्मीरी आतंकवादियों के परिवारों से अपने बेटों से आतंकवाद छोड़ देने और मुख्यधारा में लौटने की अपील करने का अनुरोध किया है।

पिछले साल से एक दर्जन से अधिक आतंकवादियों ने कश्मीर में अपने हथियार डाले हैं। ऐसा पुलिस की घोषणा के बाद किया गया जिसमें उसने जारी मुठभेड़ों के बीच स्थानीय आतंकवादियों के समर्पण को स्वीकार करने की बात कही थी। इनमें से अधिकांश आतंकवादी हिंसा का मार्ग छोड़ देने के अपने परिवार के अपीलों के बाद घर लौटे थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत