1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. रेलवे के एसी फर्स्ट कोच से डेढ़ गुना होगा बुलेट ट्रेन का किराया

रेलवे के एसी फर्स्ट कोच से डेढ़ गुना होगा बुलेट ट्रेन का किराया

 Written By: IANS
 Published : May 04, 2016 05:57 pm IST,  Updated : May 04, 2016 05:58 pm IST

जापान में टोक्यो और ओसाका के बीच करीब इतनी ही दूरी (550 किलोमीटर) तय करने के लिए वहां के बुलेट ट्रेन 'सिंकनसेन' का किराया करीब 8,500 रुपये है।

Bullet Train- India TV Hindi
Bullet Train

नई दिल्लीः रेल मंत्रालय ने मुंबई और अहमदाबाद के बीच चलाई जाने वाली बुलेट ट्रेन का किराया वातानुकूलित प्रथम श्रेणी के वर्तमान किराए का डेढ़ गुना प्रस्तावित किया है। यह जानकारी बुधवार को संसद में दी गई। अभी मुंबई और अहमदाबाद के बीच दुरंतो एक्सप्रेस में प्रथम श्रेणी एसी का किराया 2,200 रुपए है। इसका मतलब यह हुआ कि बुलेट ट्रेन का किराया 3,300 रुपए होगा।

दोनों शहरों के बीच की दूरी 508 किलोमीटर है। जापान में टोक्यो और ओसाका के बीच करीब इतनी ही दूरी (550 किलोमीटर) तय करने के लिए वहां के बुलेट ट्रेन 'सिंकनसेन' का किराया करीब 8,500 रुपए है।

इसे भी पढ़ेः बुलेट ट्रेन अमीरों के लिए नहीं, देश के उत्थान के लिए:प्रभु

रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने लोकसभा में दिए लिखित जवाब में कहा कि बुलेट ट्रेन के प्रथम चरण में अधिकतम डिजाइन गति 350 किलोमीटर प्रति घंटा होगी और संचालन गति 320 किलोमीटर प्रति घंटा होगी।

बुलेट ट्रेन से दोनों शहरों के बीच दूरी तय करने में दो घंटे सात मिनट लगेंगे। वहीं बीच के पड़ावों पर रुकने के समय को जोड़ते हुए यह दो घंटे 58 मिनट होंगे। मंत्री के मुताबिक, मार्ग में कुल 12 स्टेशनों का प्रस्ताव है। परियोजना पर कुल 97,636 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत