1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आंदोलन के 7 महीने पूरे होने पर किसानों ने तोड़े बैरिकेड, मनाने में प्रशासन के छूटे पसीने

आंदोलन के 7 महीने पूरे होने पर किसानों ने तोड़े बैरिकेड, मनाने में प्रशासन के छूटे पसीने

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 26, 2021 05:19 pm IST,  Updated : Jun 26, 2021 05:19 pm IST

केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में राज्यपाल से मिलकर ज्ञापन सौंपने के इरादे से हजारों की संख्या में किसान चंडीगढ़-मोहाली (पंजाब) बॉर्डर पर पहुंचे लेकिन यहां पुलिस ने बैरिकेडिंग की हुई थी। किसानों ने चंडीगढ़ में घुसने के लिए बैरिकेड तोड़ दिए और राजभवन की तरफ आगे बढ़ गए।

आंदोलन के 7 महीने पूरे होने पर किसानों ने तोड़े बैरिकेड, मनाने में प्रशासन के छूटे पसीने- India TV Hindi
आंदोलन के 7 महीने पूरे होने पर किसानों ने तोड़े बैरिकेड, मनाने में प्रशासन के छूटे पसीने Image Source : ANI

चंडीगढ़: केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानूनों को रद्द कराने की मांग को लेकर 7 महीनों से किसान आंदोलन कर रहे हैं। शनिवार को आंदोलन के 7 महीने पूरे हो गए। इस मौके पर केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में राज्यपाल से मिलकर ज्ञापन सौंपने के इरादे से हजारों की संख्या में किसान चंडीगढ़-मोहाली (पंजाब) बॉर्डर पर पहुंचे लेकिन यहां पुलिस ने बैरिकेडिंग की हुई थी। किसानों ने चंडीगढ़ में घुसने के लिए बैरिकेड तोड़ दिए और राजभवन की तरफ आगे बढ़ गए।

देखिए वीडियो-

किसानों को राजभवन की ओर आगे बढ़ता देख प्रशासन के बड़े अधिकारी भी उन्हें मनाने में जुट गए। किसानों को चंडीगढ़ के प्रेस लाइट प्वाइंट पर जबरन रोका गया। मौके पर एसएसपी कुलदीप सिंह चाहल और डीसी मंदीप सिंह बराड़ भी पहुंचे। यहां डीसी बराड़ ने किसानों से ज्ञापन लिया है और उन्हें आश्वासन दिया कि वह इसे प्रशासक वीपी सिंह बदनौर तक पहुंचाएंगे। डीसी मंदीप सिंह बराड़ ने की अपील पर किसान वापस लौट गए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत