1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. फारूक अब्दुल्ला ने अलगाववादियों के समर्थन का संकल्प लिया

फारूक अब्दुल्ला ने अलगाववादियों के समर्थन का संकल्प लिया

 Written By: IANS
 Published : Dec 05, 2016 09:08 pm IST,  Updated : Dec 05, 2016 09:08 pm IST

पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने अलगाववादी हुर्रियत नेताओं को समर्थन देने का संकल्प लेते हुए उन्हें 'अजादी के इस आंदोलन को अंजाम तक पहुंचाने के लिए कहा।'

Farooq Abdullah- India TV Hindi
Farooq Abdullah

श्रीनगर: पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने अलगाववादी हुर्रियत नेताओं को समर्थन देने का संकल्प लेते हुए उन्हें 'अजादी के इस आंदोलन को अंजाम तक पहुंचाने के लिए कहा।' उन्होंने अपने पिता तथा नेशनल कॉन्फ्रेंस के संस्थापक शेख अब्दुल्ला की कब्र पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

उन्होंने कश्मीरी अलगाववादी नेताओं से कहा कि उनकी पार्टी उनके खिलाफ नहीं है, लेकिन 'आजादी के उनके आंदोलन को अंजाम तक पहुंचाने के लिए' उन्हें पूर्ण समर्थन देंगे। उन्होंने कहा, "आगे बढ़िए, हम आपके साथ हैं। इस आंदोलन के लिए हमने अपना जीवन कुर्बान किया है।"

अब्दुल्ला ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को 'आजादी' के लक्ष्य को पाने के लिए एकजुट हुर्रियत नेतृत्व के साथ काम करने को कहा। उन्होंने कहा कि जब तक हम एकजुट नहीं होंगे, इसे हासिल नहीं कर पाएंगे।

इन्हें भी पढ़ें:

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत