1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. फादर स्टेन स्वामी के घर पर छापेमारी, माओवादियों से संबंध होने का शक

फादर स्टेन स्वामी के घर पर छापेमारी, माओवादियों से संबंध होने का शक

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 12, 2019 12:49 pm IST,  Updated : Jun 12, 2019 02:03 pm IST

माओवादियों से संबंध होने के शक में बुधवार को झारखंड के रांची में पुलिस ने फादर स्टेन स्वामी के घर पर छापेमारी की है और कुछ इलेक्ट्रोनिक्स सामान जब्त किया है

Father Stan Swamy house raided by Pune Police in connection to Bhima Koregaon Violence Case- India TV Hindi
Father Stan Swamy house raided by Pune Police in connection to Bhima Koregaon Violence Case

रांची। माओवादियों से संबंध होने के शक में बुधवार को झारखंड के रांची में पुलिस ने फादर स्टेन स्वामी के घर पर छापेमारी की है और कुछ इलेक्ट्रोनिक्स सामान जब्त किया है। यह छापेमारी 31 दिसंबर 2017 को महाराष्ट्र के भीमा कोरेगांव में हुई हिंसा के मामले में हुई है, आरोप है कि एलगार परिषद के आयोजन के दौरान हिंसा का षडयंत्र रचा गया।

पुणे में 31 दिसंबर 2017 को एलगार परिषद का आयोजन किया गया था, इस परिषद के आयोजकों पर नक्सली कनेक्शन का आरोप लगाकर कुछ कार्यकर्ताओं को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार किया है, इनकी पूछताछ में रांची रहनेवाले फादर स्टैन स्वामी का नाम सामने आया था। बुधवार को पुणे पुलिस ने रांची में उनके घरपर छापा मारकर सर्च ऑपरेशन किया-इस ऑपरेशन में कुछ संदिग्ध सामान भी बरामत किया गया है-अभी भी पुलिस मौकेपर मौजूद है। 31 दिसंबर की एलगार परिषद के दूसरे दिन ही भीमा कोरेगाव में हिंसा हुई थी-इस हिंसा को एलगार परिषद भी जिम्मेदार होने का आरोप है।

फादर स्टेन स्वामी मूल केरल के रहनेवाले है और झारखंड में रहते हैं, फादर स्टेन स्वामी झारखंड में उन लोगों के लिए काम करते हैं जो नक्सली होने के आरोप में जेल मे बंद हैं। ऐसा कहा जाता है कि फादर स्टेन स्वामी झारखंड में 'नामकुंम' आदिवासी समाज के अधिकार के लिए भी काम करते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत