1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पोकरण: तब्लीगी जमात के पश्चिमी राजस्थान के मुख्य पदाधिकारी के खिलाफ FIR दर्ज, कोरोना संक्रमण फैलाने का आरोप

पोकरण: तब्लीगी जमात के पश्चिमी राजस्थान के मुख्य पदाधिकारी के खिलाफ FIR दर्ज, कोरोना संक्रमण फैलाने का आरोप

 Reported By: Manish Bhattacharya
 Published : Apr 10, 2020 05:10 pm IST,  Updated : Apr 10, 2020 05:10 pm IST

जैसलमेर जिले के पोकरण में पुलिस ने तबलीगी जमात के पश्चिमी राजस्थान के मुख्य पदाधिकारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि लॉकडाउन की अनदेखी कर इसके सामान्य जन के सम्पर्क में आने के कारण कोरोना वायरस के प्रसार का खतरा बढ़ गया है।

Representational pic- India TV Hindi
Representational pic

पोकरण (राजस्थान): जैसलमेर जिले के पोकरण में पुलिस ने तबलीगी जमात के पश्चिमी राजस्थान के मुख्य पदाधिकारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि लॉकडाउन की अनदेखी कर इसके सामान्य जन के सम्पर्क में आने के कारण कोरोना वायरस के प्रसार का खतरा बढ़ गया है। पुलिस ने इस संबंध में कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया है।

तब्लीगी जमात का पश्चिमी राजस्थान का पदाधिकारी यह मौलवी जमात से संपर्क में आने के बाद घुमा है। इस पर पोकरण के कई इलाकों में संक्रमण फ़ैलाने का आरोप है।

बता दें कि गुरुवार को पोकरण में कुल 13 कोरोना के नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं, इसको मिलाकर अब तक पिछले 3 दिन में ही सरहदी जैसलमेर जिले के इस कस्बे में 27 कोरोना संक्रमित सामने आ चुके है। इसके बाद प्रशासन ने आसपास के कई गांवों को पूरी तरह सील कर दिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत